फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi releases compendium of complete works of great Tamil poet Subramania Bharathi News update

PM Modi: पीएम मोदी ने सुब्रमण्यम भारती को किया याद, कहा- उनकी हर सांस मां भारती की सेवा के लिए समर्पित थी

Wed, 11 Dec 2024 02:14 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 11 Dec 2024 02:14 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में शब्दों को केवल अभिव्यक्ति ही नहीं माना गया है। हम उस संस्कृति का हिस्सा हैं, जो ‘शब्द ब्रह्म’ की बात करती है, शब्द के असीम सामर्थ्य की बात करती है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi releases compendium of complete works of great Tamil poet Subramania Bharathi News update
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स/@BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महान तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारती की संपूर्ण कृतियों के संग्रह का विमोचन किया। इन कृतियों को 23-खंडों के सेट में सीनी विश्वनाथन ने संकलित और संपादित किया है। इसमें भारती के लेखन के संस्करणों, स्पष्टीकरणों, दस्तावेजों, पृष्ठभूमि की जानकारी और दार्शनिक प्रस्तुति का विवरण शामिल है।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज देश महाकवि सुब्रमण्यम भारती जी की जन्मजयंती मना रहा है। मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं, उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'
विज्ञापन


'आज तमिलनाडु के गौरव के लिए बहुत बड़ा अवसर'
उन्होंने आगे कहा कि आज भारत की संस्कृति और साहित्य के लिए, भारत के स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों के लिए और तमिलनाडु के गौरव के लिए बहुत बड़ा अवसर है। महाकवि सुब्रमण्यम भारती के कार्यों का, उनकी रचनाओं का प्रकाशन एक बहुत बड़ा सेवायज्ञ और बहुत बड़ी साधना है। और आज उसकी पूर्णाहुति हो रही है। हमारे देश में शब्दों को केवल अभिव्यक्ति ही नहीं माना गया है। हम उस संस्कृति का हिस्सा हैं, जो ‘शब्द ब्रह्म’ की बात करती है, शब्द के असीम सामर्थ्य की बात करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर सांस मां भारती की सेवा के लिए समर्पित
पीएम मोदी ने कहा कि सुब्रमण्यम भारती ऐसे महान मनीषी थे, जो देश की आवश्यकताओं को देखते हुए काम करते थे। उनका विजन बहुत व्यापक था। उन्होंने हर उस दिशा में काम किया, जिसकी जरूरत उस कालखंड में देश को थी। भारतियार केवल तमिलनाडु और तमिल भाषा की ही धरोहर नहीं है, वो एक ऐसे विचारक थे जिनकी हर सांस मां भारती की सेवा के लिए समर्पित थी।


उन्होंने कहा, 'सुब्रह्मण्य भारती जैसा व्यक्तित्व सदियों में कभी एक बार मिलता है। उनका चिंतन, उनकी मेधा, उनका बहु-आयामी व्यक्तित्व... ये आज भी हर किसी को हैरान करता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed