फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra modi pulls Robert vadra in his speech

जब संसद में प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए राबर्ट वाड्रा पर ली चुटकी

Thu, 07 Feb 2019 09:30 PM IST
अमित मंडल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Thu, 07 Feb 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra modi pulls Robert vadra in his speech
pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए राबर्ट वाड्रा पर चुटकी ली। राबर्ट वाड्रा का प्रधानमंत्री ने नाम नहीं लिया। लेकिन केन्द्र सरकार के बेनामी संपत्ति कानून के बहाने कांग्रेस की दुखती रग पर कसकर नमक रगड़ दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार को रिमोट कंट्रोल वाली सरकार का भी तंज कसा। प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों की एकता महामिलावट की संज्ञा दी और राष्ट्रवाद के अपने अंदाज को जीवंत रखते हुए कहा कि देश को लूटने वालों को डरना होगा।  

विज्ञापन



प्रापर्टियां निकल रही हैं

प्रधानमंत्री ने कहा कि बेनामी संपत्ति कानून आने के बाद संपत्तियां जब्त हो रही हैं। उन्होंने लोकसभा में सदन को बताया कि प्रापर्टियां निकल रही हैं। इतना कहने के बाद प्रधानमंत्री तंज की मुद्रा में आ गए। उन्होंने राबर्ट वाड्रा समेत अन्य पर तिंज कसते हुए बिना नाम लिए हुए कहा कि कहां कहां, कैसे-कैसे, किसके लिए, कौन-कौन? प्रधानमंत्री के इतना कहते ही सदन सत्ता पक्ष के ठहाकों से गूंज उठा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर रहा है। अब तीन बार की बैठक में करीब 15 घंटे राबर्ट वाड्रा से पूछताछ हो चुकी है। यह पूछताछ राबर्ट वाड्रा के करीबी रहे मनोज अरोड़ा के प्रदर्शन निदेशालय की गिरफ्ट में आने के बाद हो रही है। इस पूछताछ में राबर्ट वाड्रा की लंदन प्रापर्टी की संभावना को केन्द्र में रखकर जांच एजेंसी जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed