फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra Modi praises External Affairs Minister Sushma, said she also Helps people at midnight

PM मोदी ने विदेश मंत्री सुषमा को सराहा, कहा- आधी रात भी करती हैं लोगों की मदद

Mon, 26 Jun 2017 05:28 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
PM narendra Modi praises External Affairs Minister Sushma, said she also Helps people at midnight
मोदी और सुषमा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के वर्जिनिया में बसे भारतीयों से बात करते हुए विदेश मंत्रालय और सुषमा स्वराज की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विदेश मंत्रालय ने तीन साल में 80 हजार लोगों को राहत पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि वह रात दो बजे भी भारतीयों की मदद करती हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बारे में कहा कि उन्होंने और उनके मंत्रालय ने सुशासन देने के लिए और दुनिया के किसी भी कोने फंसे भारतीयों की मदद के लिए सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन


वर्जीनिया में सामुदायिक समारोह के दौरान भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "सोशल मीडिया बेहद शक्तिशाली हो गया है। मैं भी इससे जुड़ा हूं। लेकिन विदेश मंत्रालय और सुषमा स्वराज ने यह मिसाल कायम की है कि कैसे किसी विभाग को सोशल मीडिया के जरिए मजबूत किया जा सकता है।" उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय अब देश के गरीब से गरीब व्यक्ति से जुड़ा है। उन्होंने दुनिया के किसी भी कोने में मुश्किल में फंसे भारतीयों के ट्वीटों पर जल्दी जवाब देने और कदम उठाने की सुषमा स्वराज की आदत की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर विदेश मंत्रालय को ट्वीट करता है, तो सुषमा स्वराज 15 मिनट के भीतर उसे जवाब देती हैं

PM narendra Modi praises External Affairs Minister Sushma, said she also Helps people at midnight
सुषमा स्वराज

मोदी ने कहा, "दुनिया के किसी भी कोने में मुश्किल में फंसा कोई भारतीय अगर विदेश मंत्रालय को ट्वीट करता है, तो सुषमा स्वराज 15 मिनट के भीतर उसे जवाब देती हैं। सरकार तुरंत कदम उठाती है और परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में भारत के विदेश मंत्रालय ने मानवीय कूटनीति में नई उंचाइयां बटोरी है।

उन्होंने भारतीय युवती उज्मा अहमद के मामले का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा, "भारत की एक बेटी, जो पाकिस्तान में मुश्किल में फंस गई थी। वह भारतीय उच्चायोग के प्रयासों से भारत लौटी।इसका श्रेय सुषमा जी को जाता है।" पीएम ने कहा कि दुनिया के अलग-अलग कोनों में 80 हजार से ज्यादा भारतीय किसी न किसी परेशानी का सामना कर रहे थे। लेकिन भारत सरकार उन्हें सुरक्षित भारत लेकर आने में सफल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed