फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra Modi praised nirmala Sitharaman and arun Jaitley for responding to Opposition on Rafale

राफेल पर विपक्ष को जवाब देने के लिए पीएम मोदी ने की सीतारमण और जेटली की तारीफ

Sun, 06 Jan 2019 09:45 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 06 Jan 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
PM narendra Modi praised nirmala Sitharaman and arun Jaitley for responding to Opposition on Rafale

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में राफेल करार पर ‘‘झूठ’’ का ‘‘विस्तृत जवाब’’ दिया और लोगों के सामने तथ्य रखे। मोदी ने अनंतपुरामू, कडपा, कुरनूल, नरसरावपेट और तिरुपति लोकसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत के दौरान दोनों मंत्रियों की तारीफ की। पिछले हफ्ते लोकसभा में राफेल करार पर चर्चा की तरफ इशारा करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘निर्मला सीतारमण और अरुण जेटली ने संसद में देश की सुरक्षा से जुड़े सारे तथ्य रखे। 

विज्ञापन


उन्होंने हर एक झूठ का जवाब तथ्यों एवं आंकड़ों के साथ दिया। कई साल बाद संसद ने सरकार का इतना विस्तृत जवाब देखा।’’ फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ी है। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार काफी बढ़ी हुई कीमतों पर राफेल विमान खरीद रही है। वह इस करार में कमीशनखोरी का भी आरोप लगा रही है। हालांकि, सरकार का कहना है कि इस करार में सभी नियमों का पालन किया गया है। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि अभी देश में दो ही राजनीतिक टीमें हैं, जिनमें एक भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए है और दूसरी वंशवादियों की ‘‘जमघट’’ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा का मंत्र ‘‘ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा’’ है जबकि विपक्ष का मंत्र है कि हर योजना के नाम पर लूटो। मोदी ने कहा, ‘‘हम उनमें से हैं जो देश के खजाने के एक-एक पैसे का संरक्षण करते हैं।’’ भाजपा को ‘‘खास’’ पार्टी बताते हुए मोदी ने अन्य पार्टियों को चेताया कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत को नजरंदाज नहीं करें। मोदी ने कहा, ‘‘कुछ पार्टियों में एक ही परिवार की अहमियत होती है। कुछ में किस्मत अहमियत रखती है। कुछ में परिवार और किस्मत दोनों की अहमियत होती है। भाजपा में भारत माता और इसके 1.3 अरब लोगों के भविष्य की खातिर काम करने का जुनून अहमियत रखता है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की ओर भाजपा कार्यकर्ताओं को दी जा रही कथित धमकियों को लेकर भाजपा नेताओं की शिकायत पर मोदी ने कहा कि यह (तेदेपा प्रमुख की) हताशा और असुरक्षा का सीधा नतीजा है। मोदी ने कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश में भाजपा को नजरंदाज करने वालों को त्रिपुरा की याद दिलाना चाहता हूं। शून्य (प्रतिनिधित्व) से हमने सरकार बना ली। वहां कम्यूनिस्टों की हिंसा नहीं रुकी। आंध्र प्रदेश में ऐसे लोगों से कहना चाहता हूं कि लोग जाग गए हैं। यहां लोगों ने जातिवाद, भ्रष्टाचार, वंशवादी शासन, बाहुबल और पार्टियों का अवसरवाद देखा है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed