{"_id":"579318e34f1c1b7a41c4cb98","slug":"pm-narendra-modi-pays-tribute-to-chandra-shekhar-azad-bal-gangadhar-tilak-on-birth-anniversaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी ने बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी ने बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
23 जुलाई को आजाद और तिलक की जयंती मनाई जाती है।
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'मैं साहसी चंद्रशेखर आजाद के साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने अपने शौर्य के बूते असंख्य भारतीयों का दिल जीता'।
आजाद का जन्म मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के भावरा गांव में 23 जुलाई को हुआ था।
एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लोकमान्य तिलक को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, 'लोकमान्य तिलक के प्रयासों ने स्वतंत्रता संग्राम में जुड़ने के लिए कई लोगों को प्रेरित किया। मैं उन्हें उनकी जयंती पर नमन करता हूं।'
विज्ञापन
स्वराज के अपना पूरा जीवन लगा देने वाले बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई, 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था।
गौरतलब है कि आजादी के दीवाने चंद्रशेखर आजाद ने 27 फरवरी, 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए आखिरी गोली से अपने प्राण मातृभूमि पर न्यौछावर कर दिए। इस लड़ाई में आजाद के पास एकमात्र गोली बची थी और अंग्रेजों के हाथ गिरफ्तार होने के बजाय उन्होंने शहादत को चुना। वहीं, बाल गंगाधर तिलक की मृत्यु एक अगस्त 1920 को हुई थी।
विज्ञापन
I salute the courageous Chandra Shekhar Azad, who won the admiration of countless Indians due to his valour, on his birth anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2016विज्ञापन
आजाद का जन्म मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के भावरा गांव में 23 जुलाई को हुआ था।
एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लोकमान्य तिलक को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, 'लोकमान्य तिलक के प्रयासों ने स्वतंत्रता संग्राम में जुड़ने के लिए कई लोगों को प्रेरित किया। मैं उन्हें उनकी जयंती पर नमन करता हूं।'
विज्ञापन
Lokmanya Tilak's efforts instilled a much needed sense of pride & self-confidence, which contributed in shaping India's history.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2016