{"_id":"58df1fd54f1c1bc20463f49f","slug":"pm-narendra-modi-on-navratra-fast-but-has-a-busy-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":" व्रत में हैं इन दिनों पीएम मोदी, फिर भी इस तरह की है व्यस्तता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
व्रत में हैं इन दिनों पीएम मोदी, फिर भी इस तरह की है व्यस्तता
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sat, 01 Apr 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्र के मौके पर 9 दिनों के उपवास पर हैं। उपवास में वो केवल गर्म पानी, दूध और जूस का ही सेवन कर रहे हैं। लेकिन अगर काम की बात हो तो वो उसमें भी मुस्तैद दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मोदी उपवास के दौरान भी अपने काम पर पूरी तरह से जुटे हुए हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही वो इंफ्रास्ट्रक्चर, न्याय, प्रौद्योगिकी और आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन
आगामी शनिवार को वह हैदराबाद हाउस में मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक की मेजबानी करेंगे। इसके बाद वो मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ वह द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। शनिवार को ही वो इंडिया हैकथॉन के फाइनल राउंड में ब्रेन्स को संबोधित करेंगे। इसमें 29 मंत्रालयों और केंद्र सरकार द्वारा बताई गई समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इसमें उनका संबोधन करीब 45 मिनट का होगा।
विज्ञापन
इसके बाद आने वाले रविवार को मोदी भारत के सबसे लंबे टनल को देश को समर्पित करेंगे। चेनानी-नाशरी टनल जम्मू को श्रीनगर से जोड़ेगा। इसका उद्धाटन करने से पहले प्रधानमंत्री इलाहाबाद हाईकोर्ट के 150वें स्थापना दिवस के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वो उधमपुर में लोगों को संबोधित करेंगे।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल में आने वाले दोनों नवरात्रों के दौरान 9 दिन का उपवास रखते हैं। लेकिन इससे उनके काम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। वो पूरे समर्पण और जोश के साथ सारे काम करते हैं।