{"_id":"610102c9d92e2e79eb23eec6","slug":"pm-narendra-modi-on-bs-yediyurappa-pm-narendra-modi-congratulates-basavaraj-bommai-on-taking-oath-as-karnataka-new-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: पीएम मोदी ने बीएस येदियुरप्पा के योगदान को बताया अभूतपूर्व, नए सीएम को भी दी बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: पीएम मोदी ने बीएस येदियुरप्पा के योगदान को बताया अभूतपूर्व, नए सीएम को भी दी बधाई
Wed, 28 Jul 2021 12:40 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:40 PM IST
सार
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी और कर्नाटक के विकास के लिए बीएस येदियुरप्पा के महत्वपूर्ण योगदान को कभी भी भूला नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
पीएम मोदी और बीएस येदियुरप्पा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बसवराज बोम्मई को प्रधानमंत्री ने जहां बधाई दी वहीं उन्होंने पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और कर्नाटक के विकास के लिए बीएस येदियुरप्पा के महत्वपूर्ण योगदान को कभी भी भूला नहीं जा सकता है। दशकों तक, उन्होंने कड़ी मेहनत की, कर्नाटक के सभी हिस्सों में यात्रा की और लोगों के साथ तालमेल बिठाया। सामाजिक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है।
विज्ञापन
बसवराज बोम्मई को दी बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बसवराज बोम्मई को बधाई। वह अपने साथ समृद्ध विधायी और प्रशासनिक अनुभव लाए हैं। मुझे विश्वास है कि वह राज्य में हमारी सरकार द्वारा किए गए असाधारण कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। फलदायी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।
विज्ञापन
बसवराज बोम्मई ने ली कर्नाटक के नए सीएम के रूप में शपथ
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई। जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा। बता दें कि बुधवार को शपथ लेने से पहले बोम्मई ने अपने दिन की शुरुआत अंजनेय मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेकर की। शपथ लेने से पहले उन्होंने कहा कि आज हम एक कैबिनेट बैठक करेंगे, इसके बाद एक वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की जाएगी जिसमें राज्य में कोविड और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा होगी।
विज्ञापन