फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi on a two day gujarat visit

अब मोदी का मिशन गुजरात, आज से दो दिवसीय दौरे पर पीएम

Tue, 07 Mar 2017 07:52 AM IST
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह Updated Tue, 07 Mar 2017 07:52 AM IST
विज्ञापन
 pm narendra modi on a two day gujarat visit
फाइल फोटो - फोटो : ANI

यूपी चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यूपी मिशन के बाद अब पीएम का मिशन गुजरात शुरू हो गया, क्योंकि अगले साल यहां विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। पीएम यहां कई जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। साथ ही, कई कार्यक्रम में हिस्सा भी लेंगे।

विज्ञापन


खबर ये भी है कि कल अपनी मां से मिलने गांधीनगर भी जाएंगे।

आज का कार्यक्रम

दोपहर बाद पीएम सूरत पहुंचेंगे, जहां वो एक सभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद पीएम भरुच जिले के दहेज में ओएनजीसी के ओपेल प्लांट का दौरा करेंगे।
50 मिनट वहां रुकने के बाद वो भरुच शहर में आएंगे।
शाम पांच बजे के करीब कृषि विश्वविद्यालय के कैंपस में जनसभा को संबोधित करेंगे।
 पीएम मोदी भरुच में नर्मदा नदी पर बने केबल ब्रिज का उदघाटन भी करेंगे।
शाम सात बजे अहमदाबाद पहुंचेगें और गांधीनगर के लिए रवाना होंगे।
शाम 8 बजे मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के घर पर आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगे।
पीएम मोदी का रात्रि विश्राम राजभवन में होगा।

कल का कार्यक्रम
पीएम सुबह मां से मिलने जा सकते हैं।
अहमदाबाद से दीव के लिए रवाना होंगे।
दीव पहुंचने के बाद मोदी सुबह साढ़े नौ बजे के करीब सोमनाथ पहुंचेंगे।
सोमनाथ मंदिर में पूचा-अर्चना के बाद वो सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में शिरकत करेंगे।
सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में मोदी के साथ ही आडवाणी और अमित शाह भी होंगे शामिल।
11 बजे के करीब गांधीनगर के लिए रवाना होंगे।
गांधीनगर में महिला दिवस के मौके पर महिला सरपंचों को संबोधित करेंगे।
 शाम छह बजे दिल्ली के लिए रवाना ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed