फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi mega rally at Race Cours Ground in Pune today, News and Updates

Maharashtra: PM मोदी आज पुणे में महाविजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधित, दो लाख लोगों के जुटने की उम्मीद

Mon, 29 Apr 2024 08:17 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 29 Apr 2024 08:17 AM IST
सार

महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल के अनुसार, रैली में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे भी रैली में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi mega rally at Race Cours Ground in Pune today, News and Updates
पीएम मोदी - फोटो : x/BJP4India

विस्तार

देशभर में लोकसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है। पहले और दूसरे चरण के चुनाव समाप्त हो गए हैं। अब आगामी चरणों के चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। आज पीएम मोदी महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक मेगा रैली करेंगे। 

विज्ञापन


पीएम मोदी यहां महायुति के चारों उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए 'महाविजय संकल्प रैली' को संबोधित करेंगे, जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। महाविजय संकल्प रैली शाम चार से नौ बजे के बीच रेसकोर्स ग्राउंड में होगी। बता दें, पुणे में लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती चार जून को होगी।
विज्ञापन


चंद्रकांत पाटिल ने दी थी जानकारी
महायुति नेताओं ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को मोदी की रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की थी। बैठक के बाद महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को पुणे के रेसकोर्स में रैली करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि रैली में दो लाख लोग शामिल हो सकते हैं। साथ ही कहा था कि पुणे, मावल, बारामती और शिरूर के पार्टी पदाधिकारी 29 अप्रैल को इस मौके पर मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की महाविजय संकल्प रैली से जुड़ी जानकारियां

  • पुणे में भाजपा के मुरलीधर मोहल, बारामती में एनसीपी के सुनेत्रा पवार, शिरूर में एनसीपी के शिवाजीराव अधलराव पाटिल और मावल निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना के श्रीरंग बारने के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली करेंगे।
     
  • महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल के अनुसार, रैली में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे भी रैली में हिस्सा लेंगे।
     
  • मोदी पुणे में रैली करेंगे और भीड़ को संबोधित करेंगे, लेकिन रोड शो की कोई योजना नहीं है। कार्यक्रम के बाद वह पुणे के राजभवन में ठहरेंगे।
     
  • यातायात पुलिस के अनुसार रेसकोर्स क्षेत्र में पानी ताकी से टर्फ क्लब चौक तक शाम चार बजे से रात नौ बजे के बीच दोतरफा यातायात की सुविधा होगी। इसी तरह टर्फ क्लब के मुख्य प्रवेश द्वार से टर्फ क्लब चौक तक सड़क बंद रहेगी।

     
  • इसके अलावा, बिशप स्कूल सर्कल से टर्फ क्लब चौक तक इन घंटों के दौरान कोई वाहन नहीं दिखाई देगा। पुलिस ने मम्मादेवी जंक्शन और बेउर रोड जंक्शन को बंद सड़कों के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में सुझाया है। ट्रेलर, कंटेनर, ट्रक और अन्य सहित भारी वाहनों की आवाजाही को भी शहर के भीतर प्रतिबंधित कर दिया गया है।
     
  • महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने मोदी की रैली के मद्देनजर पुणे में 29 अप्रैल को निर्धारित अपनी सार्वजनिक बैठक को 30 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया। उद्धव ठाकरे और शरद पवार बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed