फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi mann ki baat live news corona flood and tokyo olympics updates

मन की बात की बड़ी बातें: पीएम मोदी बोले-कोरोना अभी गया नहीं, त्योहार-पर्व मनाते समय रखें याद

Sun, 25 Jul 2021 04:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 25 Jul 2021 04:36 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और लोगों से उनका हौसला बढ़ाने की अपील की।अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कारगिल युद्ध से लेकर अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के बारे में चर्चा की। अंत में उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान यह भूले नहीं कि कोरोना हमारे बीच से चला गया। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। 

विज्ञापन
pm narendra modi mann ki baat live news corona flood and tokyo olympics updates
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया। ओलंपिक खेलों में गए भारतीय खिलाड़ियों को उन्होंने शुभकामनाएं दी और लोगों से ओलंपिक में गए भारतीय दल को प्रोत्साहित करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि खिलाड़ी चुनौतियों को पार कर पहुंचे हैं। उनका हौसला बढ़ाना जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि  टोक्यो ओलंपिक में तिरंगा देखकर पूरा देश रोमांचित हुआ। 

विज्ञापन


मन की बात कार्यक्रम के 79वें एपिसोड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री  मोदी ने कारगिल युद्ध से लेकर अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के बारे में चर्चा की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के आखिरी में कहा कि त्योहारों के दौरान हम यह नहीं भूले कि कोरोना हमारे बीच से चला गया है। इस दौरान सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।  
विज्ञापन


आप लोगों से मिला सुझाव ही मन की बात की असली ताकत- पीएम

मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों से मिला सुझाव ही 'मन की बात' की असली ताकत है।  आपके सुझाव ही मन की बात के माध्यम से भारत कि विविधिता को प्रकट करते हैं, भारवासियों के सेवा और त्याग के खुशबू को चारों दिशाओं में फैलाती हैं।  मन की बात में आप कई तरह के आइडिया भेजते हैं। हम सभी पर तो नहीं चर्चा कर पाते हैं, लेकिन उनमें से बहुत सुझावों को मैं संबंधित विभागों को जरूर भेजता हूं ताकि उन पर आगे का काम किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करगिल के वीरों को नमन करें- पीएम
पीएम ने कहा कि कल यानि 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस भी है। करगिल का युद्ध भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम का प्रतीक है। इस बार ये गौरवशाली दिवस भी अमृत महोत्सव के बीच मनाया जाएगा। इसलिए ये और भी खास हो जाता है मैं चाहूंगा कि आप सभी करगिल के रोमांचित कर देने वाली गाथा जरूर पढ़ें, करगिल के वीरों को हम सब नमन करें।

'भारत जोड़ो आंदोलन' की अगुवाई करे हर नागरिक
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जिस तरह बापू (महात्मा गांधी) ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' की अगुवाई की थी, हर भारतीय को 'भारत जोड़ो आंदोलन' का नेतृत्व करना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस तरीके से काम करें कि जिससे हमारे विविधताओं से भरे देश को एकजुट बनाने में मदद मिले। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें नेशन फर्स्ट, आलवेज फर्स्ट (देश पहले, हमेशा पहले) की धारणा के साथ आगे बढ़ना होगा।

हमें आजादी के 75 साल होने पर गर्व- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि  इस बार 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। यह बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 साल होने के हम साक्षी बन रहे हैं।इस बार अमृत महोत्सव पर बड़ा कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कितने ही स्वतंत्रता सेनानी और महापुरुष हैं, जिन्हें अमृत महोत्सव में देश याद कर रहा है। सरकार और सामाजिक संगठनों की तरफ से भी लगातार इससे जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अमृत महोत्सव किसी सरकार का, किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है।  यह कोटि-कोटि भारतवासियों का कार्यक्रम है। 
15 अगस्त पर होगा बड़ा कार्यक्रम- पीएम
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि इस बार 15 अगस्त पर एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जो राष्ट्रगान से जुड़ा हुआ है।  इस दिन ज्यादा से ज्यादा लोग राष्ट्रगान गाएं, इसके लिए एक वेबसाइट भी बनाई तैयार की गई है। सांस्कृतिक मंत्रालय की कोशिश से यह वेबसाइट तैयार हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए हमें एकजुट होना होगा। छोटे-छोटे प्रयास से ही नतीजे मिलेंगे। हम नौकरी करते हुए भी सेवा कार्य से जुड़ सकते हैं। 

सुझाव भेजने वाले 75 फीसदी लोगों की आयु 35 साल से कम
'मन की बात' कार्यक्रम के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सकारात्मकता और सामूहिकता का प्रसार करता है। उन्होंने माईजीओवी की ओर से किए गए एक अध्ययन का उल्लेख करने हुए बताया कि मन की बात के लिए संदेश और सुझाव भेजने वालों में से करीब 75 फीसदी लोगों की आयु 35 साल से कम है। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं इसे बहुत अच्छे संकेत के रूप में देखता हूं। यह ऐसा माध्यम है जिसमें सकारात्मकता है, संवेदनशीलता है। 


देश के विकास के लिए एकजुट होने की जरूरत
पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह लोग आजादी के लिए एकजुट हुए थे, अब नागरिकों को देश के विकास के लिए फिर एक साथ आने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'आप स्थानीय उद्यमियों, कलाकारों, कारीगरों और बुनकरों को सहयोग देकर देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।' सात अगस्त को पड़ने वाले राष्ट्रीय हथकरघा (हैंडलूम) दिवस को लेकर उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों और आदिवासी क्षेत्रों में हैंडलूम उत्पाद आमदनी का मुख्य जरिया हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे उत्पादों को खरीदने की अपील की। 


मन की बात कार्यक्रम का यह 79वां संस्करण
बता दें कि मन की बात कार्यक्रम का यह 79वां संस्करण है। इस कार्यक्रम को आकाशवाणी, दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क ,और मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जा रहा है। इसके साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी देखा जा सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed