फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Mann Ki Baat Today Will Address the Nation in 91 Episode Latest News Updates in Hindi

Mann Ki Baat: पीएम मोदी की अपील, 'जनआंदोलन बन चुका है अमृत महोत्सव, घर पर तिरंगा जरूर फहराएं'

Sun, 31 Jul 2022 11:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 31 Jul 2022 11:51 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है। 

विज्ञापन
PM Modi Mann Ki Baat Today Will Address the Nation in 91 Episode Latest News Updates in Hindi
पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम - फोटो : Twitter@air

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित किया। यह इस कार्यक्रम का 91वां एपिसोड था। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, इस बार ‘मन की बात’ बहुत खास है। इसका कारण है इस बार का स्वतंत्रता दिवस। जब भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करेगा। हम सभी बहुत अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। ईश्वर ने ये हमें बहुत बड़ा सौभाग्य दिया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने शहीद उद्यम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, आज के ही दिन हम सभी देशवासी, शहीद उद्यम सिंह जी की शहादत को नमन करते हैं। मैं ऐसे अन्य सभी महान क्रांतिकारियों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 
विज्ञापन


जन आंदोलन का रूप ले चुका अमृत महोत्सव 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे ये देखकर बहुत खुशी होती है कि आजादी का अमृत महोत्सव एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। इस दिशा में इसी जुलाई एक बहुत ही रोचक प्रयास हुआ है, जिसका नाम है आजादी की रेलगाड़ी और रेलवे स्टेशन। इस प्रयास का लक्ष्य है कि लोग आजादी की लड़ाई में भारतीय रेल की भूमिका को जानें। पीएम मोदी ने कहा, झारखंड के गोमो जंक्शन को अब आधिकारिक रूप से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो के नाम से जाना जाता है। इसी स्टेशन पर कालका मेल में सवार होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिटिश अफसरों को चकमा देने में सफल रहे थे। देशभर के 24 राज्यों में फैले ऐसे 75 रेलवे स्टेशनों की पहचान की गई है। इन 75 स्टेशनों को बहुत ही खूबसूरती से सजाया जा रहा है। इनमें कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हमें बड़ी जिम्मेदारी देकर गए हैं वीर सेनानी 
पीएम ने कहा, आजादी के अमृत महोत्सव में हो रहे इन सारे आयोजनों का सबसे बड़ा सन्देश यही है कि हम सभी देशवासी अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा से पालन करें। तभी हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा कर पायेंगे। उनके सपनों का भारत बना पाएंगे। इसीलिए हमारे अगले 25 साल का ये अमृतकाल हर देशवासी के लिए कर्तव्यकाल की तरह है। हमारे वीर सेनानी हमें ये जिम्मेदारी देकर गए हैं और हमें इसे पूरी तरह निभाना है।


शहद उत्पादन में अधिक संभावनाएं 
प्रधानमंत्री ने कहा, शहद को हमारे पारंपरिक स्वास्थ्य विज्ञान में कितना महत्व दिया गया है। आयुर्वेद ग्रंथों में तो शहद को अमृत बताया गया है। शहद, न केवल हमें स्वाद देता है बल्कि आरोग्य भी देता है। शहद उत्पादन में आज इतनी अधिक संभावनाएं हैं कि पढ़ाई करने वाले युवा भी इसे अपना स्वरोजगार बना रहे हैं। युवाओं की मेहनत से ही आज देश इतना बड़ा शहद उत्पादक बन रहा है। आपको जानकार खुशी होगी कि देश से शहद का निर्यात भी बढ़ गया है |

अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं 
प्रधानमंत्री ने कहा, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, 13 से 15 अगस्त तक, एक विशेष अभियान 'हर घर तिरंगा' का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का हिस्सा बनकर 13 से 15 अगस्त तक आप अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं। 


ऊर्जा का बड़ा स्त्रोत हैं मेले 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मेले अपने आप में हमारे समाज जीवन की ऊर्जा का बहुत बड़ा स्त्रोत होते हैं। आपके आस-पास भी ऐसे ही कई मेले होते होंगे। आधुनिक समय में समाज की ये पुरानी कड़ियां ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने के लिए बहुत ज़रूरी हैं। हमारे युवाओं को इनसे जरुर जुड़ना चाहिए और आप जब भी ऐसे मेलों में जाएं, वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करें। 


फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप की मेजबानी करेगा भारत 
प्रधानमंत्री ने कहा, चेन्नई में 44वें चेस ओलंपियाड की मेजबानी करना भी भारत के लिए बड़े ही सम्मान की बात है। यूके में राष्ट्रमंडल खेलों की भी शुरुआत हुई। युवा जोश से भरा भारतीय दल वहां देश का प्रतिनिधत्व कर रहा है। मैं सभी खिलाड़ियों को देशवासियों की ओर से शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा, मुझे इस बात की भी खुशी है कि भारत फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप की भी मेजबानी करने जा रहा है | यह टूर्नामेंट अक्तूबर के आस-पास होगा, जो खेलों के प्रति देश की बेटियों का उत्साह बढ़ाएगा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed