{"_id":"5b48ab4c4f1c1b52748b45ab","slug":"pm-narendra-modi-loses-nearly-3-lakh-twitter-followers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर के मिशन क्लीन का असर, पीएम मोदी के तीन लाख फॉलोअर्स घटे, राहुल को भी नुकसान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्विटर के मिशन क्लीन का असर, पीएम मोदी के तीन लाख फॉलोअर्स घटे, राहुल को भी नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Jul 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर कई बड़ी हस्तियों के फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट आई है। इसी कड़ी में जनता के साथ सीधे संवाद के लिए ट्विटर पर बेहद सक्रिय रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी करीब 3 लाख फॉलोअर्स घट गए हैं। बताते चलें कि कई शिकातयों के बाद टि्वटर ने फर्जी अकाउंट बंद करने का एक अभियान चलाया था, जिसके बाद कई बड़ी हस्तियों के फॉलोअर्स की संख्या में कमी देखने को मिली है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के भी ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या कम हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर ने निष्क्रिय अकांउट्स को डिलीट कर अपने मंच को स्वच्छ करना शुरू किया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने के ट्वीटर अकाउंट से शुक्रवार को लगभग 3 लाख फॉलोवर कम हुए हैं, जबकि राहुल गांधी ने 17 हजार फॉलोवर को खो दिया है। मौजूदा वक्त में मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 43.4 मिलियन (4 करोड़ 34 लाख) से घटकर 43.1 मिलियन (4 करोड़ 31 लाख) हो गई है।
विज्ञापन
ट्विटर पर फॉलोवर्स के उतार-चढ़ाव पर नजर रखने वाली वेबसाइट SocialBlade.com नरेंद्र मोदी के 2,84,746 फॉलोवर्स घट गए हैं। वहीं, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के करीब 74 हजार फॉलोवर कम हुए हैं और अरविंद केजरीवाल के 92 हजार फॉलोवर कम हुए हैं।