फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की दो टूक-वो ही कृषि सुधार किए जिनकी वर्षों से हो रही थी मांग, विपक्ष कर रहा भ्रमित

Tue, 15 Dec 2020 03:44 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 15 Dec 2020 03:44 PM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे। पीएम मोदी ने कच्छ में हाईब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क की आधारशिला रखी। इसके बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पार्क में 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इससे यहां रहने वाले लोगों को रोजगार में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे गुजरात में न्यूनतम हस्तक्षेप के जरिए कृषि सेक्टर का विकास हुआ है। वहीं, कृषि कानूनों पर हो रहे प्रदर्शनों के लेकर पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने कृषि कानूनों के जरिए उन चीजों का प्रावधान किया है, जिनकी मांग किसान निकायों और विपक्ष द्वारा हमेशा से की जाती रही है। लेकिन अब विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि किसानों के सभी संदेह दूर किए जाएंगे। यहां पढ़ें सभी अपडेट्स-

विज्ञापन
pm narendra modi live updates does bhumi pujan lay foundation stone of many projects vijay rupani farmers protest
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter/@BJP4India

लाइव अपडेट

03:39 PM, 15-Dec-2020

विपक्ष किसानों को गुमराह करने में लगा

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, आज जो लोग विपक्ष में बैठे हैं और किसानों को गुमराह कर रहे हैं, वही लोग कृषि सुधार के समर्थन में थे। अब जबकि हमने यह ऐतिहासिक कदम उठाया है तो ये लोग किसानों को गुमराह करने में सबसे आगे हैं। मैं किसानों से आह्वान करता हूं कि हमारी सरकार भारत के किसानों के सभी संदेहों को दूर करने के लिए हमेशा तैयार है। 
03:36 PM, 15-Dec-2020

किसान निकायों की मांगों के आधार पर हुआ कृषि सुधार

पीएम मोदी ने कहा, जिन कृषि सुधारों को किया गया है, उनकी मांग किसान निकायों और यहां तक की विपक्षी दलों ने भी की। भारत सरकार हमेशा किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और हम किसानों को आश्वस्त करेंगे, उनकी चिंताओं का समाधान करेंगे। 
विज्ञापन
03:33 PM, 15-Dec-2020

गुजरात में खेती के परंपरा को आधुनिकता से जोड़ा गया

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, गुजरात में खेती के परंपरा को आधुनिकता से जोड़ा गया है। फसलों की विविधता पर फोकस किया गया। कच्छ सहित गुजरात में किसान ज्यादा मांग वाली फसलों की तरफ मुड़ गए। सिर्फ 1.5 दशक में गुजरात में कृषि उत्पादन में 1.5 गुना से ज्यादा वृद्धि हुई है। 

उन्होंने कहा, आज डेयरी और मत्स्य पालन क्षेत्रों का तेजी से विस्तार हो रहा है। गुजरात में भी दुग्ध आधारित उद्योगों का विस्तार इसलिए हुआ, क्योंकि इसमें सरकार की पाबंदियां कम से कम रही। सरकार जरूरी सहूलियत देती है। 
03:30 PM, 15-Dec-2020

गुजरात में कृषि क्षेत्र समृद्ध हुआ, क्योंकि सरकार ने किया न्यूनतम हस्तक्षेप

पीएम ने कहा, पिछले दो दशकों में गुजरात में कृषि, डेयरी और मत्स्य पालन क्षेत्र समृद्ध हुए हैं। कारण है- सरकार का न्यूनतम हस्तक्षेप। किसानों और सहकारी समितियों को सशक्त बनाने के लिए गुजरात ने बेहतर काम किया है। समय और आवश्यकता के साथ बदलना कच्छ और गुजरात की ताकत है। किसान, पशु होर्डर्स और मछुआरे आज बेहतर हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि कृषि को तकनीक से जोड़ा गया है।
03:26 PM, 15-Dec-2020

पीएम ने कच्छ के किसानों की तारीफ की

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, मनुष्य को समय के साथ बदलते रहना होगा और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाना होगा। इस संबंध में मैं कच्छ में किसानों की सराहना करना चाहता हूं। वे विदेशों में फल निर्यात कर रहे हैं। यह अभूतपूर्व है और हमारे किसानों के उत्साह को इंगित करता है। 
03:24 PM, 15-Dec-2020

गुजरात में शुरू हुईं कई किसान हितैषी योजनाएं

पीएम मोदी ने कहा, पिछले बीस वर्षों में, गुजरात ने कई किसान हितैषी योजनाओं की शुरुआत की। गुजरात सौर ऊर्जा क्षमता को मजबूत करने के लिए काम करने वालों में से सबसे पहले राज्य था। 21वीं सदी में ऊर्जा सुरक्षा और जल सुरक्षा महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा, कच्छ की पानी की समस्या को कौन भूल सकता है। जब हमारी टीम ने कच्छ के लिए नर्मदा का पानी मिलने की बात कही, तो हमारा मजाक उड़ाया गया। अब, नर्मदा का पानी कच्छ तक पहुंच गया है और मां नर्मदा के आशीर्वाद से, कच्छ प्रगति कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:21 PM, 15-Dec-2020

इस पार्क से प्रदूषण भी कम होगा, सीमा की सुरक्षा भी होगी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, इस पार्क में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। सीमा के साथ पवन चक्कियां लगने से सीमा भी अधिक सुरक्षित होंगी। आम लोगों के बिजली का बिल कम करने में मदद मिलेगी। किसानों और उद्योगों को इससे बहुत बड़ा लाभ होगा। इससे प्रदूषण भी कम होगा। 
03:18 PM, 15-Dec-2020

गुजरात में बिजली क्षेत्र में बड़ा सुधार हुआ

प्रधानमंत्री ने कहा, एक समय था जब गुजरात के लोगों की मांग थी कि कम से कम रात में खाना खाते समय तो बिजली मिल जाए। आज गुजरात देश के उन राज्यों में से है, जहां शहर हो या गांव, 24 घंटे बिजली सुनिश्चित की जाती है। आज के गुजरात के युवाओं को असुविधा के पहले के दिनों के बारे में पता नहीं है। इस तरह राज्य में बिजली क्षेत्र में बड़ा सुधार हुआ है। 
03:14 PM, 15-Dec-2020

रिन्यूएबल एनर्जी पार्क में होगा 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश

पीएम मोदी ने कहा, इस रिन्यूएबल एनर्जी पार्क में 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसमें सौर और पवन ऊर्जा दोनों से 30,000 मेगावॉट बिजली उत्पादन की क्षमता होगी। यह परियोजना किसानों और उद्योग दोनों को मदद करेगी, और यह प्रदूषण को कम करके पर्यावरण की भी मदद करेगी। इस पार्क में उत्पादित बिजली 5 करोड़ टन सीओ2 के उत्सर्जन को रोकने में मदद करेगी। 
03:13 PM, 15-Dec-2020

वीरान रहने वाला कच्छ बना पर्यटकों का प्रमुख केंद्र 

प्रधानमंत्री ने कहा, जो कच्छ कभी वीरान रहता था, वही कच्छ देश और दुनिया के पर्यटकों का प्रमुख केंद्र बन रहा है। कच्छ का सफेद रण पूरी दुनिया को आकर्षित करता है।औसतन 4-5 लाख पर्यटक रणोत्सव के दौरान यहां आते हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed