फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi lays foundation of projects worth over Rs 10,500 crores in Vishakhapatnam News in hindi

PM Modi: विशाखापट्टनम को पीएम ने दी 10,500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, कहा- विकास की यह यात्रा बहुआयामी

Sat, 12 Nov 2022 11:29 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Nov 2022 11:29 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश में मौजूद रहे। उन्होंने विशाखापत्तनम में 10 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

विज्ञापन
PM Narendra Modi lays foundation of projects worth over Rs 10,500 crores in Vishakhapatnam News in hindi
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने राज्य को 10 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। इसके बाद उन्होंने विकास परियोजनाओं के मॉडल की भी समीक्षा की। प्रधानमंत्री के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन व केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आजादी के अमृत काल में देश विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकास की यह यात्रा बहुआयामी है। इसमें सामान्य मानवी के जीवन से जुड़ी जरूरतों की चिंता शामिल है और सबसे बेहतर आधुनिक आधारभूत संरचना का निर्माण भी शामिल है। प्रधानमंत्री ने कहा, आपूर्ति श्रृंखला तार्किक और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी पर निर्भर करती है। इसलिए हमने आधारभूत संरचना के विकास को लेकर नई दृष्टिकोण अपनाई। हमने विकास के एकीकृत दृश्य को महत्व दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के लोगों का खत्म हुआ इंतजार 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे पता है कि आंध्र प्रदेश के लेागों को काफी लंबे समय से इन परियोजनाओं का इंतजार था। आज यह इंतजार खत्म हो रहा है। अब आंध्र प्रदेश और इसके तटीय क्षेत्र एक नई रफ्तार से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा, आधारभूत संरचना का यह एकीकृत दृश्य पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान की वजह से संभव हुआ है। गतिशक्ति प्लान से ना सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की रफ्तार तेज हुई है बल्कि इससे परियोजनाओं पर लगने वाला खर्च भी कम हुआ है। 

व्यापार और विनिर्माण को बढ़ावा देगा आर्थिक गलियारा 
पीएम ने कहा, आज शुरू किया जा रहा आर्थिक गलियारा आंध्र प्रदेश में व्यापार और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी में सुधार करेगा। आज जब दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है, भारत कई क्षेत्रों में नए मील के पत्थर हासिल कर रहा है और इतिहास रच रहा है। दुनिया हमारे विकास को देख रही है। सरकार की सभी नीतियों के मूल में आम आदमी का कल्याण है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed