टाइम मैगजीन में फिर 'इंटरनेट स्टार' बने पीएम नरेंद्र मोदी
- दूसरे साल लगातार टाइम ने अनरैंक्ड लिस्ट में किया शामिल
- ट्रंप, किम, कान्ये वेस्ट और रोनाल्डो सरीखे लोग थे सूची में
- ‘इंटरनेट स्टार’ हैं पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरतलब है कि पीएम मोदी 'कूटनीति' के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। टाइम ने बीते साल पीएम मोदी के पाकिस्तान दौरे के बारे में ट्विटर पर अपरापंगत घोषणा का हवाला देते हुए इस साल लगातार दूसरे साल अनरैंक्ड लिस्ट में शामिल किया है।
इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्र्ंप, टीवी स्टार किम कारदाशियां, उनके पति कान्ये वेस्ट, लेखिरा जे के रॉलिंग, पूर्व ओलंपिक एथलीट केटलिन जेनर और फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो शामिल है। इंटरनेट पर प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची के लिए टाइम पत्रिका ने दावेदारों को शामिल करने के लिए सोशल मीडिया और संपूर्ण समाचार जगत की मौजूदगी का ध्यान रखा है।
इंटरनेट स्टार हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में टाइम पत्रिका ने कहा है कि वो ट्विटर 1.8 करोड़ फॉलोअर और फेसबुक पर 3.2 करोड़ लाइक्स के साथ ‘इंटरनेट स्टार’हैं। टाइम ने कहा है पीएम मोदी अपने अन्य समकालीन लोगों की तरह न होकर खबरें ब्रेक करने और कूटनीति अपनाने के लिए भी सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं।
टाइम ने पीएम मोदी के बीते साल 25 दिसंबर वाले ट्वीट का उदाहरण भी दिया है जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उनके 66 वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी थी और पाकिस्तान के लाहौर पहुंचने की बात भी कही थी। हालांकि पत्रिका ने पीएम मोदी के उस ट्वीट को भारी भूल करार दिया है जिसमें उन्होंने बीते माह अफगान के राष्ट्राध्यक्ष अशरफ घनी ने विनम्रता के साथ उन्हें सूचित किया कि उनका जन्मदिन 19 मई को है।
टाइम ने कहा है कि वो ट्वीट गलत कारणों से सुर्खियों में आ गया हालांकि अफगान राष्ट्राध्यक्ष ने नम्रता से पीएम के उस ट्वीट का जवाब धन्यवाद देते हुए दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन से उम्मीदवार ट्रंप पर टाइम ने कहा है कि 'यह देखा जा सकता है कि कैसे राजनीतिक उम्मीदवार सोशल मीडिया का उपयोग बेहतर और बेकार दोनों तरीके से करते हैं।'