फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi intracting with digital india benificiary through namo app

नमो ऐप पर पीएम बोले- डिजिटल इंडिया अभियान से बिचौलिए परेशान

Fri, 15 Jun 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jun 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
 pm narendra modi intracting with digital india benificiary through namo app

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि डिजिटल इंडिया दलाली रोकने का अभियान है। इससे दलाल और बिचौलिये परेशान हैं। डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों से चर्चा में मोदी ने कहा कि अब डिजिटल सुविधाएं देश के हरेक नागरिक को उपलब्ध है। रेलवे टिकट, रसोई गैस, बिजली-पानी का बिल भरना आसान हुआ है। छात्रों की पहुंच डिजिटल पुस्तकालय के जरिए लाखों किताबों तक बनी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब डिजिटल इंडिया शुरू हुआ था तो एक संकल्प था कि देश के सामान्य व्यक्ति, गरीब, किसानों, युवाओं और गांवों को डिजिटल की दुनिया से जोड़ना है, उन्हें सशक्त करना है। ये संकल्प आज पूरा होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि हमने डिजिटल इंडिया की शुरुआत बहुत कम चीजों को ध्यान में रखकर की थी हमारा मानना था कि जिस तकनीक का शहरी भारतीय उठा रहे हैं, उसी फायदा ग्रामीणों को भी उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज गांव में पढ़ने वाला विद्यार्थी सिर्फ अपने स्कूल-कॉलेज में उपलब्ध किताबों तक सीमित नहीं है। वह इंटरनेट का इस्तेमाल कर डिजिटल पुस्कालय के जरिए लाखों किताबों को हासिल कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज लाखों की संख्या में युवा ग्रामीण स्तर उद्यमी (वीएलए) के रूप में काम कर रहे हैं। खुशी की बात है कि इनमें 52 हजार महिला उद्यमी काम कर रही हैं। देश में करीब तीन लाख सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) खोले जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इस क्रांति ने पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया है। पहले कॉल सेंटर बड़े शहरों में हुआ करता था, लेकिन डिजिटल होने के बाद चीजें बदल चुकी हैं और अब उत्तर पूर्व के राज्य तेजी से बीपीओ के नए हब के रूप में उभर रहा है। इससे आईटी क्षेत्र में करीब दो लाख रोजगार के अवसर बनेंगे। इन योजनाओं के लिए लगभग साढ़े पांच सौ करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तकनीकी से जुड़े लाभार्थियों से मुखातिब थे। इस दौरान वह देश के कई लाभार्थियों से ऐप के जरिए जुड़े और कई सामान्य सेवा केंद्रों में पहुंचे लाभार्थियों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक के सहारे आज घर बैठे-बैठे रेलवे की टिकट बुक कर सकते हैं।

ऑनलाइन अपने बिल जमा करा सकते हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि ये डिजिटल इंडिया का लाभ सिर्फ कुछ लोगों तक सीमित ना रहे। इसका फायदा सभी को हो। हमने हर पहलू पर ध्यान दिया है। पेंशन लेने वाले बुजुर्गों को अब जिंदा होने का प्रमाण पत्र नहीं देना पड़ता है।

डिजिटल सेवाएं देश के हर नागरिक को उपलब्ध हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान पीएमजी दिशा शुरू की। इस अभियान के तहत 6 करोड़ लोगों को डिजिटल कौशल और प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाना है। यह एक ऐसी लड़ाई है जो दलाल बनाम डिजिटल इंडिया है। दलाली रोकने का काम डिजिटल इंडिया कर रहा है।

डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में क्रान्तिकारी बदलाव

 pm narendra modi intracting with digital india benificiary through namo app

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रूपे कार्ड डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में क्रान्तिकारी बदलाव ला रहा है। आज लगभग 50 करोड़ लोग रुपे कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं देश के लोगों को कहना चाहूंगा कि अगर देश से प्यार है, तो रुपे कार्ड का इस्तेमाल करें। सिर्फ सीमा पर जाकर लड़ना ही देशप्रेम नहीं होता है।

अगर आप देश की तरक्की में भागीदारी निभाते हैं तो यह भी देशप्रेम है। रूपे कार्ड की कमाई देश की तरक्की और देशवासियों की भलाई के लिए इस्तेमाल होती है। इसलिए अगर आप रुपे कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो वो भीएक देशभक्ति है, देशसेवा है।

गौरतलब है कि बातचीत के दौरान वह डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों से उनके अनुभावों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। याद रहे कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों देशभर के 'उज्ज्वला योजना' के लाभार्थियों से बातचीत की थी। वह मुद्रा योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत कर चुके हैं। अब पीएम मोदी डिजिटल इंडिया कार्यक्त्रस्म के लाभार्थियों बातचीत कर रहे हैं।

मोदी ने डिजिटल इंडिया मुहिम के विभिन्न अभियानों के लाभार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि मुहिम को लोगों तक विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी के फायदे पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। 

मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी ने रेल टिकट बुक करने तथा ऑनलाइन बिलों का भुगतान करने में मदद की है जिससे काफी सहुलियत हुई है। उन्होंने कहा, हमने यह सुनिश्चित किया कि प्रौद्योगिकी के फायदे कुछ ही लोगों तक सीमित नहीं रहें बल्कि ये समाज के हर वर्ग तक पहुंचें। हमने सामान्य सेवा केंद्रो के नेटवर्क को मजबूत किया है।

गौतम बुद्ध नगर के जितेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि उनके गांव में इंटरनेट कनेक्शन पहुंचने के बाद बच्चों को ऑनलाइन कोचिंग मिलने लगी है। इसके अलावा डिजिटल शिक्षा बढ़ रही है और बुजुर्गों की पेंशन संबंधी दिक्कतों को प्रौद्योगिकी के जरिये सुलझाया जाने लगा है।

मोदी ने लाभार्थियों से कहा कि वे कारोबारियों पर भीम एप इंस्टॉल करने का दबाव बनायें ताकि सेवाओं एवं सामानों के लिए डिजिटल तरीके से भुगतान किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed