फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi interacts with vaccine manufacturers including Serum Institutes Adar Poonawalla Latest News Update

बैठक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन निर्माताओं से बात की, सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला भी रहे मौजूद

Sat, 23 Oct 2021 05:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 23 Oct 2021 05:48 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बैठक ऐसे वक्त की, जब बीते दिन ही देश में कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज का आंकड़ा छुआ है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi interacts with vaccine manufacturers including Serum Institutes Adar Poonawalla Latest News Update
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के प्रमुख वैक्सीन निर्माताओं से बात की। इस दौरान कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला भी मौजूद रहे। इनके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार भी बैठक में मौजूद रहे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पीएम मोदी ने 100 करोड़ खुराक उपलब्ध कराने के लिए टीका निर्माताओं के प्रयासों व उनकी कड़ी मेहनत की जमकर सराहना की। उन्होंने पिछले डेढ़ वर्षों में मिले सर्वश्रेष्ठ अनुभवों को संस्थागत करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि यह वैश्विक मानदंडों के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ प्रयासों को विकसित करने का एक मौका भी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान की सफलता के परिदृश्य में पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। टीका निर्माताओं को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए लगातार साथ मिलकर काम करते रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक टीकों की 102 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात वैक्सीन निर्माताओं ने हिस्सा लिया
सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान पीएम मोदी ने वैक्सीन अनुसंधान को आगे बढ़ाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सात वैक्सीन निर्माताओं ने इस बैठक में हिस्सा लिया। इसमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, भारत बायोटेक, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, जायडस कैडिला, बायोलॉजिकल ई, जेनोवा बायोफार्मा और पैनासिया बायोटेक के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया।




अब तक 101.30 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 101.30 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी हैं। 21 अक्टूबर को भारत ने कोरोना के खिलाफ अपने टीकाकरण कार्यक्रम में एक बड़ा कीर्तिमान हासिल किया था। भारत ने इस दिन वैक्सीन डोज के 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर इतिहास रचा था।

पूनावाला बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व ने की मदद
बैठक के बाद साइरस पूनावाला ने कहा कि उनके मन में इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि पीएम मोदी ने अगर स्वास्थ्य मंत्रालय का नेतृत्व ना किया होता तो आज भारत टीकों की एक सौ करोड़ खुराक नहीं उपलब्ध करा पाता। वहीं, अदार पूनावाला ने कहा कि सरकार के साथ इंडस्ट्री ने मिल कर काम किया इसलिए 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा हम प्राप्त कर सके। पीएम मोदी के साथ कैसे उद्योग को आगे बढ़ाया जाए इस पर चर्चा की गई, ताकि भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारी की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed