लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी ने भाजपा पदाधिकारियों को दिया मंत्र, सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश
BJP: भाजपा की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले साल होने वाले लोकसभा के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की शुक्रवार से दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। बंद कमरे में हुई बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संबोधित किया। आधिकारिक तौर पर पार्टी की तरफ से कुछ नहीं बताया गया है कि पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक में क्या कुछ कहा।
लेकिन सूत्रों ने कहा कि पार्टी नेताओं को यह संदेश दिया गया है कि चुनाव की घोषणा में अब तीन महीने से भी कम समय रह गया है, ऐसे में वे सरकार के अच्छे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताने के लिए शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा को मिल रहे सकारात्मक फीडबैक के बारे में भी चर्चा हुई। भाजपा ने अपने सदस्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।
युवा, गरीब, महिलाओं और किसानों को ध्यान में रखकर करें काम...#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at the BJP headquarters in Delhi
विज्ञापन विज्ञापन
PM Modi will inaugurate the two-day national office-bearers meeting of the BJP here. pic.twitter.com/EP3pM4MrhO — ANI (@ANI) December 22, 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा पदाधिकारियों से कहा कि युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों को ध्यान में रखते हुए काम किया जाना चाहिए। साथ ही पीएम मोदी ने सभी पदाधिकारियों से मिशन मोड में काम करने को कहा। बैठक में पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करने और गरीबों के लिए केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित अधिक डेटा साझा करने के लिए कहा गया। पीएम ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा किये जा रहे नकारात्मक प्रचार का तथ्यों के साथ सकारात्मक जवाब दें।
पार्टी पदाधिकारी बूथ प्रबंधन को चुनौती के रूप में लें
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने बैठक में पहला विषय रखा कि लोकसभा चुनाव में 10 फीसदी वोट बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर काम करना होगा। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा के पक्ष में वोट बढ़ाने के लिए बूथ प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बूथ प्रबंधन का उदाहरण दिया और कहा कि पार्टी पदाधिकारी बूथ प्रबंधन को चुनौती के रूप में लें। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती से ही जीत हासिल होती है, इसलिए हमें पूरी तरह तैयार होकर ही लोगों के बीच जाना होगा।
बाद में नड्डा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भाजपा देश के मुख्य आधार युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को सशक्त बनाकर विकसित भारत के निर्माण की राह पर आगे बढ़ रही है। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बैठक में शामिल हो सकते हैं।
दक्षिणी राज्यों को किया जाएगा फोकस
भाजपा ने लोकसभा चुनावों में तीन राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में जीत हासिल की है। इसके साथ ही आगामी आम चुनाव के लिए पार्टी अपना प्रचार कार्यक्रम तैयार करने जा रही है। इसमें दक्षिणी राज्यों पर विशेष फोकस किए जाने की उम्मीद है।
पार्टी कार्यालय पहुंचे जेपी नड्डा
दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा करेंगे और इसमें राज्य प्रमुख, महासचिव, प्रभारी और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके लिए वह पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। सूत्रों ने कहा कि पार्टी इंडिया गठबंधन के दलों द्वारा एक साथ चुनाव लड़ने के प्रयासों के मद्देनजर लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा करेगी।