फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi in Rajya Sabha to retiring members

58 सांसदों की विदाई पर PM का कटाक्ष, कहा- हंगामे के चलते नहीं बन सके ऐतिहासिक फैसलों के गवाह

Wed, 28 Mar 2018 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Mar 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi in Rajya Sabha to retiring members
राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

58 सांसदों का कार्यकाल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उच्च सदन राज्यसभा में विदाई भाषण दिया। इस मौके पर उन्होंने सांसदों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सदन के दरवाजे बंद होने से परिसर के दरवाजे बंद नहीं होते। आप अपने सुझाव लेकर हमारे पास आ सकते हैं। आपको सुनने के लिए हम तैयार हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन सांसदों की उत्तम सेवाओं और योगदान के लिए शुभकामनाएं हैं, जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि सचिन जी और दिलीप जी का लाभ आने वाले दिनों में हमें नहीं मिल सकेगा। इन दोनों महानुभावों पर भारत को गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सदन कुरियन साहब की हंसी को याद करेगा। 
विज्ञापन

 


इस मौके पर पीएम मोदी ने इशारों-इशारों विपक्ष पर कटाक्ष भी किया। हंगामे की वजह से लगातार सदन की कार्यवाही बाधित होने पर पीएम ने कहा कि आप जैसे महत्वपूर्ण सांसद इस सदन में अपनी बात नहीं रख सके। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ सदन का अपना एक महत्व होता है। हर सांसद का योगदान है। आप सभी एक महत्वपूर्ण निर्णय प्रक्रिया से वंचित रह गए, इसका मलाल हमेशा रहेगा। अच्छा होता हम आपकी मौजूदगी में तीन तलाक जैसे महत्वपूर्ण कानून पर फैसला ले पाते। 


प्रधानमंत्री ने कहा कि कहा कि अगर सदन ठीक से चलता तो सांसदों को जाते-जाते कुछ बेहतर छोड़कर जाने का मौका मिल गया होता लेकिन इससे आप लोग वंचित रह गए। इसके लिए विपक्ष ही नहीं दोनों तरफ के सदस्य जिम्मेदार है। सभापति और संसदीय कार्य राज्यमंत्री की कड़ी मेहनत से यह चर्चा मुमकिन हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed