फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi in Hyderabad to dedicate to the nation the Statue of Equality commemorating Bhakti saint Sri Ramanujacharya and to kickstart 50th anniversary celebrations of ICRISAT

हैदराबाद: पीएम मोदी ने की ICRISAT के स्वर्ण जयंती समारोह की शुरुआत, कहा- डिजिटल कृषि है भारत का भविष्य

Sat, 05 Feb 2022 05:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 05 Feb 2022 05:15 PM IST
सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव शनिवार को हैदराबाद में हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के दौरान गैरहाजिर रहे। पीएम मोदी ने यहां आईसीआरआईएसएटी की 50वीं वर्षगांठ के समारोह की शुरुआत की। आईसीआरआईएसएटी एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो एशिया और उप-सहारा अफ्रीका में विकास के लिए कृषि के क्षेत्र में अनुसंधान कार्य करता है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi in Hyderabad to dedicate to the nation the Statue of Equality commemorating Bhakti saint Sri Ramanujacharya and to kickstart 50th anniversary celebrations of ICRISAT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : स्क्रीनग्रैब

विस्तार

हैदराबाद के पतनचेरु में पीएम मोदी ने आीसीआरआईएसएटी की 50वीं वर्षगांठ के समारोह की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने संस्थान के प्लांट प्रोटेक्शन एंड रैपिड जनरेशन एडवांसमेंट फैसिलिटी पर जलवायु परिवर्तन रिसर्च फैसलिटी का उद्घाटन भी किया। प्रधानमंत्री ने एक इस मौके पर एक स्मारकीय टाक टिकट भी जारी किया।

विज्ञापन


यहां प्रधानमंत्री ने कहा कि संस्थान को अन्य देशों में कृषि को आसान और सतत बनाने के लिए मदद करने में पांच दशक का अनुभव है। आज, मुझे उम्मीद है कि वह भारत के कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में अपनी विशेषज्ञता का योगदान देना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत ने साल 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि जलवायु की चुनौतियों से किसानों को बचाने के लिए हमें मूल बातों को ध्यान में रखने के साथ भविष्य की ओर बढ़ना है। हमारा ध्यान देश के 80 फीसदी से अधिक छोटे किसानों पर है जिन्हें हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है। हम इन्हें हजारों कृषि उत्पादक संगठनों (एफपीओ) में संगठित करके बड़ी ताकत बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि इस बार का आम बजट प्राकृतिक और डिजिटल कृषि पर आधारित है। उन्होंने डिजिटल कृषि को भारत का भविष्य बताते हुए कहा कि देश के प्रतिभावान युवा इस क्षेत्र में बेहतरीन काम कर सकते हैं। मोदी ने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी से कैसे हम किसान को सशक्त कर सकते हैं, इसके लिए प्रयास लगातार बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘प्रो प्लेनेट पीपल’ एक ऐसा आंदोलन है, जो जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हर व्यक्ति और समुदाय को जिम्मेदारी से जोड़ता है। उन्होने कहा कि यह सिर्फ बातों तक सीमित नहीं है बल्कि भारत सरकार के कामों में भी दिखता है। पीएम ने कहा कि इस बार बजट में प्राकृतिक और डिजिटल कृषि पर जोर दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम मोटे अनाज का दायरा बढ़ाने के साथ रसायन मुक्त कृषि पर जोर दे रहे हैं। सोलर पंप से लेकर किसान ड्रोन तक आधुनिक प्रौद्योगिकी को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। नदियों को जोड़कर बड़े क्षेत्र को सिंचाई के दायरे में लाने और कम सिंचित क्षेत्रों में सूक्ष्म सिंचाई पर जोर देने की दोहरी रणनीति पर काम हो रहा है।

पीएम मोदी की अगवानी करने एयरपोर्ट नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री राव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचे। लेकिन, यहां एयरपोर्ट पर उनकी मेजबानी के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव उपस्थित नहीं रहे। प्रधानमंत्री यहां 11वीं सदी के भक्ति संत श्री रामानुजाचार्य की स्मृति में 'स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी' (समानता की मूर्ति) देश को समर्पित करने और अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) की 50वीं वर्षगांठ पर समारोह की शुरुआत करने पहुंचे हैं। 

पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे लोगों में राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और और तेलंगाना सरकार में मंत्री तलासानी श्रीनिवास यादव शामिल रहे। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास प्रगति भवन के सूत्रों ने बताया कि राव की तबीयत ठीक नहीं है और वह बुखार से पीड़ित हैं। लेकिन, वह आज शाम को होने वाले प्रतिमा के अनावरण और समर्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

बजट को लेकर प्रधानमंत्री पर हमला बोल चुके हैं मुख्यमंत्री राव
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री के आने पर उनकी मेजबानी करने के लिए और उनके जाने पर उन्हें विदा करने के लिए तलासानी श्रीनिवास यादव को नामित किया गया है। हाल ही में पेश किए गए आम बजट 2022-23 को राव ने बीते दिनों किसानों, मजदूरों और आम आदमी के लिए गोलमाल बजट करार दिया था और दावा किया था कि यह बजट जनता के प्रति धोखा है। मुख्यमंत्री राव ने कहा था कि नरेंद्र मोदी बहुत अदूरदर्शी प्रधानमंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed