{"_id":"5d94e2748ebc3e01574227fe","slug":"pm-narendra-modi-honored-people-for-excellent-work-on-cleanliness-swachh-bharat-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता पर बेहतरीन काम करने वालों को प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वच्छता पर बेहतरीन काम करने वालों को प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
Wed, 02 Oct 2019 11:16 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
सरपंच शर्मिला देवी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता के लिए बेहतरीन काम करने वाले सरपंचों, जिलों और राज्यों को सम्मानित किया। बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के पांच साल पूरे हो गए। पीएम ने 2 अक्तूबर 2014 को मिशन लांच किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना खातून व लिमलिनती सर्वश्रेष्ठ स्वच्छाग्रही
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के उड़गांव की करीना खातून को ‘स्वच्छता ही सेवा-2019’ मिशन में बेहतरीन योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ स्वच्छाग्रही पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं मेघालय की लिमलिनती लिंगखोए को लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और खुले में शौच से रोकने को प्रेरित करने पर यह सम्मान दिया।
विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ सरपंच बनीं सोनाली और शर्मिला
महाराष्ट्र के तावशी गांव की सरपंच सोनाली और बिहार के बसडीला खास पंचायत की सरपंच शर्मिला देवी को सर्वश्रेष्ठ सरपंच चुना गया।पेद्दापल्ली सर्वश्रेष्ठ जिला, यूपी अव्वल राज्य
स्वच्छता ही सेवा मिशन के तहत तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले को सर्वोत्तम जिला चुना गया। स्वच्छ भारत के लिए हुए सर्वे में सबसे ज्यादा जन सहभागिता के लिए उत्तर प्रदेश को मिला प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण श्रेणी में साफ-सफाई में अव्वल आने पर तमिलनाडु को सर्वोत्तम राज्य का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
मुंबई की कंपनी को बेस्ट इनोवेशन पुरस्कार
दिव्यांगों के लिए सुविधाजनक शौचालय बनाने वाली ऑस्टन टेक्नोलॉजिस प्राइवेट लिमिटेड को बेस्ट इनोवेशन पुरस्कार मिला। वहीं, साफ-सफाई के लिए बेहतर तकनीक अपनाने और कचरे के निपटान के लिए गुजरात को एनएआरएसएस श्रेणी सम्मानित किया गया।पुडुचेरी और गोवा के छात्र को भी सम्मान
‘बापू को पत्र’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में पुडुचेरी के एस विश्वा को पहला स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने तीसरी से पांचवीं कक्षा श्रेणी में यह पुरस्कार जीता। छठी से बारहवीं कक्षा श्रेणी में गोवा के शेन सावियो फर्नांडीज को पहला पुरस्कार मिला।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने #GandhiAt150 के सुअवसर पर 'स्वच्छता ही सेवा 2019' कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कृत किया। pic.twitter.com/tXGKp7aQLs
— BJP (@BJP4India) October 2, 2019