फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi held talks with European Commission president Ursula von der Leyen in New Delhi today

रायसीना डायलॉग: ईयू अध्यक्ष बोलीं, भारत में चुनाव को प्रशंसा के साथ देखती है दुनिया, यूक्रेन में तबाही का भी किया जिक्र

Mon, 25 Apr 2022 07:05 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 Apr 2022 07:05 PM IST
सार

यूरोपीय संघ अध्यक्ष ने कहा कि यूरोपीय संघ और भारत के साझा मूल्य और साझा हित पारस्परिक रूप से लाभकारी और गहन रणनीतिक सहयोग को तेज करने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi held talks with European Commission president Ursula von der Leyen in New Delhi today
पीएम मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने जीवंत भारत-यूरोपीय संघ सामरिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा की और व्यापार, जलवायु, डिजिटल प्रौद्योगिकी  से लेकर लोगों से संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर सहमति व्यक्त की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


बैठक के बाद यूरोपीय संघ ने बयान जारी कर कहा कि यूरोपीय संघ और भारत के साझा मूल्य और साझा हित पारस्परिक रूप से लाभकारी और गहन रणनीतिक सहयोग को तेज करने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करते हैं। यूरोपीय संघ और भारत दशकों की घनिष्ठ साझेदारी से बंधे हैं और वर्तमान चुनौतियों से निपटने और भू-राजनीतिक परिस्थितियों से निपटने के लिए संयुक्त प्रयासों को बढ़ाने के लिए दृढ़ हैं।
विज्ञापन


यूरोपीय संघ ने आगे कहा कि व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद स्थापित करने का निर्णय भारत के लिए अपने किसी भी भागीदार के साथ पहला और यूरोपीय संघ के लिए दूसरा होगा। यूरोपीय संघ ने कहा कि यूरोपीय संघ-भारत परिषद की स्थापना यूरोपीय संघ और भारत में सभी लोगों के लाभ के लिए एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने आज नई दिल्ली में अपनी बैठक में भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद शुरू करने पर सहमति जताई। 



भारत में चुनाव पर रहती है दुनिया की नजर 
रायसीना डायलॉग में उर्सुला वान डेर ने कहा कि हम सभी अपने खुले और मुक्त समाजों के लिए बढ़ती चुनौतियों को देख रहे हैं। यह तकनीकी और आर्थिक क्षेत्र का सच है। लेकिन यह सुरक्षा के लिए भी सही है। वास्तविकता यह है कि दुनिया भर में शांति और सुरक्षा का आधार बनने वाले मूल सिद्धांत दांव पर हैं। 

भारत के संबंध में उन्होंने कहा, हम सुरक्षित व्यापार मार्गों में, निर्बाध आपूर्ति श्रृंखलाओं में, और स्वतंत्र और खुले हिंद महासागर में समान हितों को साझा करते हैं। हर 5 साल में जब भारतीय संसदीय चुनावों में अपना वोट डालते हैं, तो दुनिया प्रशंसा के साथ इसे देखती है क्योंकि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अपने भविष्य का रास्ता तय करता है। 1.3 अरब लोगों द्वारा किए गए फैसलों का परिणाम दुनिया भर में गूंजता है।  


उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ की मजबूती और ऊर्जा के लिए इस आगामी दशक में भारत के साथ उसकी साझेदारी एक प्राथमिकता है। हमारी दोनों अर्थव्यवस्थाएं समान नियमों और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की दुनिया में पनपती हैं। 



मैंने यूक्रेन में सामूहिक कब्रें देखी हैं 
उर्सुला ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का बी जिक्र किया और बताया कि वहां रूस ने कैसी तबाही मचाई है। उन्होंने कहा, मैंने देखा कि लाशें जमीन पर पड़ी हैं, सामूहिक कब्रें देखी हैं। मैंने क्रेमलिन सैनिकों द्वारा किए गए क्रूर अपराधों के बचे लोगों की बातें सुनीं। निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना और मारना, सेना द्वारा सीमाओं को फिर से बनाना, स्वतंत्र लोगों की इच्छाओं को दबाना, ये सबी अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है। यूक्रेन पर रूस के हमले से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उन्होंने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। दो हफ्ते पहले मैंने कीव के उपनगर बुचा का दौरा किया था जो रूसी सैनिकों द्वारा तबाह हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed