मूर्तियां तोड़े जाने की घटनाओं से PM नरेंद्र मोदी नाराज, गृहमंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा में लेनिन और तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति तोड़े जाने की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जाहिर की है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने इस संबंध में गृह मंत्रालय से बात की है और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों में एडवाइजरी जारी की है।
पूर्वोत्तर में चुनाव नतीजों के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में मूर्तियां तोड़ी जाने की घटनाएं सामने आई हैं। त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति को बुलडोजर से ढहा दिया गया तो तमिलनाडु में हथौड़े की मदद से पेरियार की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी गई। और अब दक्षिण कोलकाता में भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी मिल रही है। इस पर प्रधानमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात की है और घटना पर नाराजगी जाहिर की है।
Prime Minister Narendra Modi has strongly disapproved incidents of vandalism reported from certain parts of the country. Incidents of toppling statues have been reported from certain parts of the country (file pic) pic.twitter.com/nS1YwYl1Ng
— ANI (@ANI) 7 March 2018
गृहमंत्रालय की तरफ से जारी एडवाइजरी में सभी राज्यों को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह की घटनाओं पर जरूरी कार्रवाई की जाएं। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं।
MHA has asked the states that they must take all necessary measures to prevent such incidents. Persons indulging in such acts must be sternly dealt with & booked under relevant provisions of law: Ministry of Home Affairs (MHA)
— ANI (@ANI) 7 March 2018