India-UK Relation: PM मोदी ने की किंग चार्ल्स-III से फोन पर बात, जैव विविधता समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा
पीएमओ ने कहा, दोनों नेताओं ने राष्ट्रमंडल देशों और इसके कामकाज को मजबूत करने के तरीकों पर विचारों का आदान प्रदान किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच एक जीवंत पुलस के रूप में कार्य करने में ब्रिटेन में भारतीय समुदाय की भूमिका की भी सराहना की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से कहा कि इस दौरान जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता का संरक्षण और उर्जा संक्रमण के वित्त पोषण के लिए संसाधनों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ भारत की जी-20 अध्यक्षता और मिशन 'लाइफ' पर भी बात हुई।
पीएमओ ने कहा, दोनों नेताओं ने राष्ट्रमंडल देशों और इसके कामकाज को मजबूत करने के तरीकों पर विचारों का आदान प्रदान किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच एक जीवंत पुलस के रूप में कार्य करने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में ब्रिटेन में भारतीय समुदाय की भूमिका की भी सराहना की।
PM Narendra Modi had a telephonic conversation with King Charles III of the United Kingdom, today.
— ANI (@ANI) January 3, 2023
(File Pics) pic.twitter.com/AtxsPkt0AU