फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi gifts hand-woven silk portrait and more items to Xi Jinping after informal summit

कांजीवरम शॉल पर अपनी तस्वीर देख खुश हुए जिनपिंग, पीएम मोदी ने दिए और भी कई तोहफे

Sat, 12 Oct 2019 02:10 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 12 Oct 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi gifts hand-woven silk portrait and more items to Xi Jinping after informal summit
PM Modi gifts Xi Jinping - फोटो : ANI

दो दिन के अपने भारत दौरे पर आए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार दोपहर वापस चले गए। जाने से पहले पीएम मोदी उनके साथ होटल की एक प्रदर्शनी में गए, जहां उन्होंने जिनपिंग को कांजीवरम सिल्क का शॉल भेंट किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कुछ अन्य तोहफे भी भेंट किए। इसमें नचियारकोइल दीप, तंजावुर पेंटिंग-डांसिंग सरस्वती शामिल हैं। इन तोहफों के जरिए पीएम मोदी ने जिनपिंग का भारत की कला और संस्कृति से परिचय कराया। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 



शनिवार को मुलाकात और बातचीत के बाद पीएम मोदी और जिनपिंग होटल की एक प्रदर्शनी में गए। यहां पीएम मोदी ने जिनपिंग को कांजीवरम सिल्क की एक शॉल गिफ्ट की। हैंडलूम की इस शॉल को बनाने में कारीगरों को पांच दिन लगे हैं। इसकी एक और खासियत यह थी कि इस पर जिनपिंग की तस्वीर बनी हुई थी। जिनपिंग यह देख काफी खुश हुए।

108 किलो का नचियारकोइल दीप भी गिफ्ट किया

पीएम मोदी ने जिनपिंग को नचियारकोइल दीप भी गिफ्ट किया। इस दीप में कई छोटी-छोटी दीपमालाएं लगी हुई हैं। बताया गया कि इस दीप को आठ कलाकारों ने मिलकर 12 दिनों में तैयार किया है। यह छह फीट ऊंचा है, जबकि इसका वजन 108 किलो बताया गया। पीतल के इस दीप पर सोने की परत चढ़ी हुई है। 

40 किलो की तंजावुर पेंटिंग गिफ्ट की

पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को तंजावुर पेटिंग भी गिफ्ट की। यह लकड़ी पर की जाने वाली काफी पुरानी पेंटिंग है, जिसे तमिलनाडु के शहर तंजावुर का नाम दिया गया है। इस पेंटिंग को बी लोगनाथन ने 45 दिन में तैयार किया है। यह पेंटिंग तीन फीट ऊंची, चार फीट चौड़ी और 40 किलोग्राम वजन की है।  16वीं शताब्दी के आसपास शुरू की गई इस तंजावुर पेंटिंग में ज्यादातार हिंदू देवी-देवताओं और पौराणिक कथाओं को उकेरा जाता है। 

पीएम मोदी ने शी जिनपिंग को उन्हीं की छवि बनी हुई एक अन्य पेंटिंग भी गिफ्ट की है। इन तोहफों के अलावा भी पीएम मोदी ने कुछ तोहफे दिए हैं। इन तोहफों और सुखद अनुभवों के साथ जिनपिंग भारत से रवाना हो गए। पीएम मोदी की उनसे अगली मुलाकात अब चीन में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed