फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi felicitated for GST reforms at BJP MPs workshop meeting in Delhi tomorrow

BJP Workshop: आज नई दिल्ली में जुटेंगे भाजपा सांसद; पीएम मोदी को जीएसटी सुधारों के लिए किया जाएगा सम्मानित

Sun, 07 Sep 2025 01:52 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 07 Sep 2025 01:52 AM IST
सार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी और महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी से है। ऐसे में एनडीए अभी से अपने उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए लग गया है। भाजपा सांसदों की आज से आयोजित कार्यशाला को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi felicitated for GST reforms at BJP MPs workshop meeting in Delhi tomorrow
पीएम मोदी - फोटो : YT - @Narendra Modi

विस्तार

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में आज राजधानी दिल्ली में भाजपा सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संसद परिसर में किया जा रहा है। इस कार्यशाला में भाजपा सांसदों को उपराष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, सूत्रों ने यह भी बताया है कि भाजपा सांसदों की कार्यशाला बैठक में जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने की योजना है। बता दें कि नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में भाजपा नीत एनडीए के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है।

विज्ञापन


सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री का सम्मान
सूत्रों ने इस कार्यशाला के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसकी योजना तो जीएसटी में सुधार होने से कई दिन पहले ही बन गई थी, लेकिन अब मोदी भी इसमें भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि नए जीएसटी स्लैब की घोषणा के लिए सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री का सम्मान किए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन


सांसदों की कार्यकुशलता बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा
बता दें कि जीएसटी में हुए सुधार से लोगों पर कर का बोझ कम होगा और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। भाजपा और उसके सहयोगी दलों को उम्मीद है कि इस कदम से उन्हें नवंबर में होने वाले बिहार चुनावों में बढ़त मिलेगी। दो दिनों तक चलने वाली यह कार्यशाला में कई सत्रों का आयोजित की जाएगी। इन सत्रों में पार्टी के इतिहास और विकास पर चर्चा, और सांसदों के लिए कार्यकुशलता बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi: 22 सितंबर से क्यों लागू होंगे GST में नए सुधार; पीएम मोदी ने बताई वजह, आत्मनिर्भर भारत पर भी दिया जोर


पीएम मोदी के आवास पर 8 सितंबर को प्रस्तावित राजग सांसदों का रात्रिभोज रद्द 
पंजाब और देश के अन्य इलाकों में बाढ़ से तबाही को देखते हुए 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सांसदों के लिए आयोजित होने वाले रात्रिभोज रद्द कर दिया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तरफ से सांसदों को शनिवार को दिया जाने वाला रात्रिभोज रद्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- PM Modi Flood Assessment: बारिश-बाढ़ से त्राहिमाम कर रहे राज्यों का दौरा करेंगे पीएम, नुकसान का लेंगे जायजा

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे पीएम मोदी
सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास पर राजग सांसदों का रात्रिभोज उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले होना था। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी प्रभावित राज्यों की स्थिति पर समीक्षा बैठक करने वाले हैं। वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात समेत कई राज्यों में बाढ़ के कारण काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed