फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GST Reforms: PM Modi told reason why it will be implemented from 22 September

PM Modi: 22 सितंबर से क्यों लागू होंगे GST में नए सुधार; पीएम मोदी ने बताई वजह, आत्मनिर्भर भारत पर भी दिया जोर

Thu, 04 Sep 2025 07:13 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 04 Sep 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
GST Reforms: PM Modi told reason why it will be implemented from 22 September
जीएसटी पर बोले पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी में हुए सुधारों के फायदे गिनाए। साथ ही कांग्रेस पर हमला भी बोला है। वे  शिक्षक दिवस से एक दिन पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के विजेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समय पर बदलाव के बिना, हम आज की वैश्विक परिस्थितियों में अपने देश को उसका उचित स्थान नहीं दिला सकते। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने इस बार 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधार जरूरी हैं। मैंने देशवासियों से यह भी वादा किया था कि इस दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशियों का डबल धमाका होगा। 

विज्ञापन


22 सितंबर से क्यों लागू होंगे इसकी वजह भी बताई
इस दौरान पीएम मोदी ने इन सुधारों को 22 सितंबर से लागू होने की वजह भी बताई। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 22 सितंबर को यानी नवरात्रि के पहले दिन, अगली पीढ़ी का सुधार लागू होगा क्योंकि ये सभी चीजें निश्चित रूप से 'मातृशक्ति' से जुड़ी हैं। आगे उन्होंने कहा कि आठ साल पहले जब GST लागू हुआ था, तो कई दशकों का सपना साकार हुआ था। यह चर्चा मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरू नहीं हुई। ये चर्चाएं पहले भी होती थीं लेकिन कभी कोई काम नहीं हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि GST आजाद भारत के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक था। दरअसल, ये सुधार देश के लिए समर्थन और विकास की डबल खुराक हैं। एक तरफ़ देश के आम लोगों का पैसा बचेगा, तो दूसरी तरफ़ देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। 
विज्ञापन


जीवंत अर्थव्यवस्था में पांच नए रत्न जुड़े
पीएम ने कहा कि जीएसटी सुधारों के जरिये भारत की जीवंत अर्थव्यवस्था में पांच नए रत्न (पंच रत्न) जुड़ गए हैं। पहला कर प्रणाली कहीं अधिक सरल हुई। दूसरा भारत के नागरिकों की जीवन गुणवत्ता और बढ़ेगी। तीसरा, खपत और विकास दोनों को नया बूस्टर मिलेगा। चौथा, कारोबार सुगम होगा। साथ ही निवेश और नौकरी को बल मिलेगा। पांचवां, विकसित भारत के लिए संघीय संघवाद और मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लोगों का पैसा बचेगा, साथ ही अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी
पीएम ने कहा कि 8 साल पहले जब जीएसटी लागू हुआ था तो कई दशकों का सपना साकार हुआ था। यह चर्चा मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरू नहीं हुई। ये चर्चाएं पहले भी होती थीं लेकिन कभी कोई काम नहीं हुआ। जीएसटी आजाद भारत के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक था। दरअसल, ये सुधार देश के लिए समर्थन और विकास की डबल खुराक हैं। एक तरफ देश के आम लोगों का पैसा बचेगा तो दूसरी ओर देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

कांग्रेस पर निशाना, बच्चों की टॉफियों पर भी लगाते थे 21 फीसदी कर
पीएम मोदी ने विपक्षी दल कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बुनियादी घरेलू वस्तुओं पर भारी कर लगाया जाता था। कोई नहीं भूल सकता कि कांग्रेस सरकार ने आपका मासिक बजट कैसे बढ़ाया था। वे बच्चों की टॉफियों पर भी 21 फीसदी कर लगाते थे। कांग्रेस राज में साइकिल पर भी 17 प्रतिशत कर था। अगर मोदी ने ऐसा किया होता तो वे मेरे बाल नोच लेते। भाजपा सरकार ने आम आदमी की सुविधा के लिए इन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया है।

 भावी पीढ़ी को गढ़ता है शिक्षक
इस दौरान पीएम ने कहा कि हमारे देश में शिक्षकों के प्रति स्वाभाविक सम्मान होता है। राष्ट्रीय पुरस्कार पाना अपने आप में कोई अंत नहीं है। इसका मतलब है कि आपकी पहुंच बहुत बढ़ गई होगी। ये साधना का प्रमाण है। एक शिक्षक सिर्फ वर्तमान नहीं होता बल्कि देश की भावी पीढ़ी को गढ़ता है, वह भविष्य को निखारता है। यह भी देश सेवा की श्रेणी में आता है। करोड़ों शिक्षक आपकी तरह निष्ठा से देश सेवा में जुटे हैं। मां जन्म देती है गुरु जीवन देता है। आज विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य में यह परंपरा एक ताकत है।

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाएं शिक्षक-छात्र
पीएम मोदी ने शिक्षकों और छात्रों से कहा कि मैं आपको स्वदेशी उत्पादों का बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाने का होमवर्क दे रहा हूं। छात्रों को घर से स्वदेशी उत्पाद के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। छात्र स्वदेशी उत्पादों का समर्थन करने वाली तख्तियां लेकर गांवों में होने वाले मार्च में भी भाग ले सकते हैं। इस तरह की गतिविधियां एक माहौल बनाएंगी और नागरिकों को मेड इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। साथ ही कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुधारों का सिलसिला नहीं रुकेगा। हर घर और दुकान के बाहर हर घर स्वदेशी के बोर्ड लगने चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से स्कूलों में स्वदेशी दिवस या स्वदेशी सप्ताह जैसे अभियान चलाने का भी आग्रह किया। 

ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा कानून युवाओं के भविष्य की करेगा रक्षा
पीएम ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग बाजार में रोजगार के अपार अवसर हैं। शिक्षकों को इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में छात्रों को अवगत कराना चाहिए। संसद से पारित ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन अधिनियम, 2025 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गेमिंग बुरी नहीं है लेकिन जुआ बुरा है। हमारे युवाओं का भविष्य सुरक्षित होना चाहिए। अगर सही तरीके से किया जाए तो भारत वैश्विक ऑनलाइन गेमिंग बाजार पर अपना दबदबा बना सकता है। इसमें रोजगार के भी अपार अवसर हैं। उन्होंने कहा कि काूनी ऑनलाइन मनी गेम से संबंधित विज्ञापनों पर रोक लगाता है और बैंकों व वित्तीय संस्थानों को ऐसे किसी भी गेम के लिए धन हस्तांतरित करने से रोकता है। उन्होंने कहा कि कई ताकतें नहीं चाहती थीं कि हम ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाएं लेकिन हमारी सरकार में युवाओं के भविष्य की रक्षा करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति और इरादा है।


उन्होंने कहा कि ऐसे कई गेम हैं जिनसे छात्र प्रभावित हुए। पैसा बर्बाद हो रहा था, यहां तक गृहिणियां भी इसमें किस्मत आजमा रही थीं। वित्तीय नुकसान लोगों को आत्महत्या के लिए प्रेरित कर रहा था। यह एक ऐसी लत की तरह बन गया था जो परिवारों को तबाह कर रहा था क्योंकि लोग इसके जाल में फंस रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि ऐसी हानिकारक सामग्री छात्रों के सामने नहीं रखी जाएगी। मैं शिक्षकों से आग्रह करता हूं कि वे छात्रों को इस बारे में जागरूक करें। अब तो ओलंपिक में भी ऑनलाइन गेमिंग को शामिल कर लिया गया है, प्रतिभा का होना अलग बात है, लेकिन उसे लत के स्तर तक पहुंचाना एक ऐसी चीज है, जिससे किसी भी कीमत पर बचना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed