फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi departs for Tehran

ईरान के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, वहां के एक गुरुद्वारे में भी जाएंगे

Sun, 22 May 2016 04:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 May 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi departs for Tehran
ईरान के लिए रवाना हुए मोदी - फोटो : ANI

पीएम मोदी ईरान की यात्रा के लिए दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। अपनी विदेश यात्राओं के दौरान कुछ नया करने की पहचान बना चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईरान में भी नया कर चौंकाने की तैयारी में हैं। वे ईरान के तेहरान शहर के करीब बने बेहद पुराने गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेकेंगे। मुस्लिम देशों में दुबई के बाद ईरान ऐसा देश है जहां दूसरे धर्म के स्थल भी मौजूद हैं।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि तेहरान के करीब बने भाई गंगा सिंह सभा गुरुद्वारा में पीएम का आज शाम को जाने का कार्यक्रम है। उनके इस प्रयास को दुनिया के सिख बिरादरी के लिए संदेश माना जा रहा है। गुरुद्वारा दर्शन के जरिए मोदी ईरान की दरियादिली को भी दुनिया के सामने पेश करेंगे।
विज्ञापन


मुस्लिम देश होते हुए भी ईरान में यह गुरुद्वारा बहुत पुराने समय से बना हुआ है। इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी नहीं हुई है। बल्कि तेहरान में लंबे समय से रहने वाले सिख समुदाय के लोगों की संख्या भी खासी अच्छी है। अपने बीच पीएम को देखकर सिख समुदाय का भी हौसला बढ़ेगा। वैसे तो ईरान पर से प्रतिबंध हटने के बाद पीएम मोदी की दो दिवसीय यात्रा मुस्लिम जगत के बीच संदेश के लिए अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सिख बिरादरी के बीच भी इसके सकारात्मक संदेश जाएंगे। अगले वर्ष पंजाब विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। इस बाबत पीएम मोदी की कवायद बेहद अहम मानी जा रही है। हालांकि सरकार का कहना है कि पीएम मोदी की ईरान यात्रा से विश्व की दो पुरानी सभ्यताओं के बीच संबंध गहरे होंगे। इस दौरान भारतीय संस्कृति को भी प्रदर्शित करने का कार्यक्रम है।


पीएम मोदी यहां 23 से 25 मई तक चलने वाली भारतीय संस्कृति मेले का उद्घाटन भी करेंगे। इस अवसर पर आईसीसीआर के जरिए सितार-तार जुगलबंदी और कवि सम्मेलन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। तो सांस्कृति गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के बीच आपसी समझौते भी होंगे। ईरान की दो दिवसीय यात्रा के लिए पीएम मोदी रविवार दोपहर बाद भारत से उड़ान भरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed