फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Cancel Bengal Visit, PM Narendra Modi deferred his West bengal rally for high level meetings to review COVID19 situation

#LadengeCoronaSe: पीएम मोदी ने बंगाल में अपनी रैली टाली, कोरोना पर करेंगे उच्च स्तरीय बैठक

Thu, 22 Apr 2021 05:52 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 22 Apr 2021 05:52 PM IST
सार

  • पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के लिए  उन्होने यह फैसला लिया है
  • इसके बाद प्रधानमंत्री का पश्चिम बंगाल में कोई चुनावी कार्यक्रम तय नहीं है

विज्ञापन
PM Modi Cancel Bengal Visit,  PM Narendra Modi deferred his West bengal rally for high level meetings to review COVID19 situation
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को होने वाली अपनी बंगाल की रैली टाल दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के लिए वे उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे और इसलिए उन्होंने बंगाल की रैली स्थगित कर दी है। आपको बता दें कि 23 अप्रैल यानी शुक्रवार को पीएम मोदी बंगाल में चार कार्यक्रमों को संबोधित करने वाले थे। मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम और कोलकाता दक्षिण में उनकी रैलियां होने वाली थी।

विज्ञापन


इसके बाद प्रधानमंत्री का पश्चिम बंगाल में कोई चुनावी कार्यक्रम तय नहीं है। ऐसे में समझा रहा है कि अब वह राज्य में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। भाजपा ने इससे पहले घोषणा की थी कि वह कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में छोटी-छोटी रैलियां करेगी जिसमें 500 से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तय हुआ था कि प्रधानमंत्री शनिवार की प्रस्तावित रैलियों की जगह सिर्फ शुक्रवार को ही चुनावी कार्यक्रम करेंगे। ज्ञात हो कि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बावजूद रैलियां करने को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री विपक्षी दलों के निशाने पर हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed