{"_id":"63402ab490c05871261614ed","slug":"pm-narendra-modi-completes-21-years-as-head-of-governments-bjp-leaders-said-this-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: सरकारों के प्रमुख के रूप में पीएम मोदी के 21 साल पूरे, भाजपा नेताओं ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: सरकारों के प्रमुख के रूप में पीएम मोदी के 21 साल पूरे, भाजपा नेताओं ने कही यह बात
Fri, 07 Oct 2022 07:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 07 Oct 2022 07:03 PM IST
सार
मोदी ने आज ही के दिन 2001 में यानी सात अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। वहां भाजपा को लगातार विधानसभा चुनावों में जीत दिलाने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारों के प्रमुखों के रूप में 21 साल पूरे हो गए हैं। भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री सहित सरकारों के प्रमुख के रूप में 21 साल पूरा करने पर प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व और देश के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को भी सराहा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक ट्वीट में कहा कि आज ही के दिन 21 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के प्रति निष्कलंक और निस्वार्थ सेवा की शुरुआत की थी। 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद से मोदी शासन में व्यापक बदलाव ला रहे हैं। इससे मजबूत और भरोसेमंद भारत का निर्माण करने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वित्तीय और सामाजिक समायोजन के जरिए दयाभाव और समर्पण से लोगों की सेवा की है। उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाया है। इस दूरदृष्टि भरे नेतृत्व को 21 साल हो गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, मोदी ने आज ही के दिन 2001 में यानी सात अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। वहां भाजपा को लगातार विधानसभा चुनावों में जीत दिलाने में सफलता हासिल की। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व किया। इसके बाद वे देश के प्रधानमंत्री बने। 2019 में वे लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।