{"_id":"638de490abf07f5ba9504570","slug":"pm-narendra-modi-chairs-all-party-meeting-called-by-centre-as-india-assumed-g20-presidency","type":"story","status":"publish","title_hn":"All Party Meeting: PM मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, जी-20 की तैयारियों पर चर्चा; जानें सब कुछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
All Party Meeting: PM मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, जी-20 की तैयारियों पर चर्चा; जानें सब कुछ
Mon, 05 Dec 2022 06:01 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 05 Dec 2022 06:01 PM IST
सार
भारत को हाल ही जी-20 समूह की अध्यक्षता मिली है। सितंबर 2023 में भारत में जी-20 का शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कई स्थानों पर बैठकें होंगी। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक चल रही है।
विज्ञापन
सर्वदलीय बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने हाल ही में दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के संगठन जी-20 की अध्यक्षता संभाली है। सितंबर 2023 में भारत में जी-20 का शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक चल रही है।
विज्ञापन
#WATCH | PM Narendra Modi chairs the all-party meeting called by the Centre as India assumed the G20 Presidency pic.twitter.com/LEkMqfR79n
— ANI (@ANI) December 5, 2022विज्ञापन
भारत ने इसी सप्ताह एक दिसंबर को आधिकारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता को संभाला है। उम्मीद है कि नई दिल्ली इस महीने की शुरुआत में हैदराबाद सहित देशभर में 200 से ज्यादा स्थानों में तैयारियों को लेकर बैठकों की मेजबानी करेगा। राज्य या सरकार के प्रमुखों के स्तर पर अगला जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है।
विज्ञापन
बाली शिखर सम्मेलन में भारत को सौंपी गई थी कमान
इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया ने शिखर सम्मेलन में आने वाले वर्ष के लिए जी-20 की अध्यक्षता को भारत को सौंपी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात करार दिया था।
जी-20 में शामिल हैं ये देश
जी-20 दुनिया की बीस प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी संगठन है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
सरकार ने शीलकालीन सत्र के लिए बुलाई सर्वदलीय बैठक
सरकार ने बुधवार 7 दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के लिए सदन के नेताओं की एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में में शीतलकालीन सत्र के विधायी एजेंडे और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
इससे पहले मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कार्य सलाहकार समिति की एक अलग बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सूत्रों ने बताया कि इस बार उन्होंने इस बार सत्र की पूर्व संध्या पर पारंपरिक सर्वदलीय बैठक के बजाय व्यापार सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक बुलाने का फैसला किया।
बीएसी सदन के विधायी एजेंडे के साथ-साथ उन मुद्दों पर भी चर्चा करती है, जिन पर पार्टियां चर्चा करना चाहेंगी। पिछले हफ्ते सरकार ने शीतकालीन सत्र में पेश करने के लिए 16 ने विधेयकों को सूचीबद्ध किया था।