फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi called on cm of Rajasthan Chhattisgarh Uttar Pradesh and Puducherry and discuss covid situation

कोरोना: चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पीएम मोदी ने की बात, भूपेश बघेल ने वैक्सीन सप्लाई बढ़ाने की अपील की

Sun, 16 May 2021 01:41 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 16 May 2021 01:41 PM IST
सार

पीएम मोदी ने चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम ने पीएम मोदी से वैक्सीन की सप्लाई और बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन
PM Narendra Modi called on cm of Rajasthan Chhattisgarh Uttar Pradesh and Puducherry and discuss covid situation
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना के संक्रमित मामले भले ही हर दिन घट रहे हों लेकिन दैनिक मौतों के आंकड़ों ने स्थिति को और भयावह कर दिया है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से बात की।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने इन चारों राज्यों में कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पीएम मोदी ने विस्तृत चर्चा की है। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने पीएम मोदी को बताया कि राज्य मे टेस्टिंग की क्षमता को बढ़ा दिया है। वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में पॉजिटिविटी रेट तेजी से गिर रहा है।
विज्ञापन

 

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में ग्रामीण इलाकों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने पीएम मोदी को बताया कि राज्य में जिन इलाकों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वहां अतिरिक्त टीम को तैनात कर दिया गया है। इसी के साथ उन्होंने पीएम मोदी से राज्य में उपयुक्त वैक्सीन देने की भी बात कही।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से की बात
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी विस्तृत तौर पर बात की। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सीएमओ ने बताया कि पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में कोविड की स्थिति, कोविड के प्रबंधन और वैक्सीनेशन के बारे में बातचीत की।


सीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में कोरोना प्रबंधन सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन की आपूर्ति, हर व्यक्ति को निशुल्क वैक्सीनेशन और जरूरतमंद को बेहतर उपचार को लेकर मार्गदर्शन मिला है। इसके अलावा वैक्सीनेशन वेस्टेज को कैसे रोका जाए, इस पर पीएम मोदी ने मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed