{"_id":"5a2572884f1c1b78548c1157","slug":"pm-narendra-modi-attacked-congress-during-gujarat-assembly-elections-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले- पाटीदारों के आरक्षण देने के लिए सिब्बल के जरिए भ्रम फैला रही कांग्रेस ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी बोले- पाटीदारों के आरक्षण देने के लिए सिब्बल के जरिए भ्रम फैला रही कांग्रेस
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Mon, 04 Dec 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक बार फिर नाराज चल रहे पाटीदारों को मनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने नेता कपिल सिब्बल के जरिए आरक्षण पर भ्रम फैला रही है।
विज्ञापन
भावनगर में एक रैली में उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस को झूठ और भ्रम फैलाना होता है तो वह कपिल सिब्बल को आगे कर देती है। 2007 के विधानसभा चुनाव से पहले सिब्बल वीरमगम आए थे और कहा था कि मोदी जल्द ही जेल में होंगे।
विज्ञापन
2007 से 2014 तक उनकी सरकार रही लेकिन सिब्बल उन्हें जेल नहीं पहुंचा पाए। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता सिब्बल ने हार्दिक पटेल के सामने पाटीदारों को आरक्षण संबंधी प्रस्ताव रखा था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
सिब्बल और कांग्रेस पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि एक बार फिर वे गुजरात आए और लोगों से झूठे वादे किए। 2007 में वह गुजरात के लोगों को डराने के लिए बयान दे रहे थे लेकिन 2017 में वे फिर आए और उन्हें पता चल गया कि गुजरात को डराया नहीं जा सकता। इसलिए वे अब लोगों से झूठे वादे कर रहे हैं।