फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi asked public to light a Diya this Diwali as a salute to soldiers

प्रधानमंत्री मोदी ने की जनता से अपील, इस दिवाली एक दिया सैनिकों के नाम जलाएं

Fri, 13 Nov 2020 10:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 13 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi asked public to light a Diya this Diwali as a salute to soldiers
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनशॉट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली की पूर्व संध्या पर देश की जनता से इस दिवाली पर एक दिया सैनिकों के नाम जलाने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'इस दिवाली, आइए एक दिया सैल्यूट टू सोल्जर्स (सैनिकों को सलाम) के तौर पर भी जलाएं। सैनिकों के अद्भुत साहस को लेकर हमारे दिल में जो आभार है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। हम सीमा पर तैनात जवानों के परिवारों के भी आभारी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें अपने उन सैनिकों को भी याद रखना है जो इन त्योहारों में भी सीमा पर डटे हैं और भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे हैं। हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार मनाने हैं। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप भले ही सीमा पर हैं लेकिन पूरा देश आपके साथ है और आपके लिए कामना कर रहा है। मैं उन परिवारों के त्याग को भी नमन करता हूं, जिनके बेटे-बेटियां सरहद पर हैं।
विज्ञापन

 


प्रधानमंत्री ने पिछले महीने अपने मासिक रेडिया कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भी यह अपील की थी। उन्होंने इससे संबंधित अपने संबोधन की एक क्लिपिंग भी साझा की है। मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि इस दीपावली उन जाबाज सैनिकों को भी याद रखना है, जो, इन त्योहारों में भी सीमाओं पर डटे हैं। भाजपा ने भी लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर सैनिकों के सम्मान में दीया जलाने की अपनी तस्वीरें साझा करें।

भाजपा ने कहा, ‘इस दीपावली प्रधानमंत्री ने हमारे बहादुर सैनिकों के लिए अपना आभार प्रकट करने को लेकर इस विशेष अभियान को शुरू किया है। आप सबसे आग्रह है कि सोशल मीडिया पर हैशटैग ‘सैल्यूटटूसोल्जर्स’ का इस्तेमाल कर अपने सैनिकों के लिए दीये के साथ एक फोटो पोस्ट करें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed