{"_id":"64f5f646b67465d1e30b90c6","slug":"pm-narendra-modi-and-us-president-joe-biden-may-hold-bilateral-meeting-during-g20-summit-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20: जब प्रगति मैदान में अकेले मिलेंगे PM मोदी-जो बाइडन, खास मुलाकात के दौरान कहां चले जाएंगे बाकी ‘मेहमान’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
G20: जब प्रगति मैदान में अकेले मिलेंगे PM मोदी-जो बाइडन, खास मुलाकात के दौरान कहां चले जाएंगे बाकी ‘मेहमान’
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
जो बाइडन के साथ पीएम मोदी
- फोटो :
सोशल मीडिया
विस्तार
'G20' शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम 'नरेंद्र मोदी' और अमेरिका के राष्ट्रपति 'जो बाइडन' के बीच मुलाकात हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, जी20 शिखर सम्मेलन से पहले 8 सितंबर को मोदी-बाइडन की द्विपक्षीय मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा 9 सितंबर को, जब विभिन्न देशों के राष्ट्रध्यक्ष या सरकार के प्रमुख, औपचारिक तौर से 'जी20' शिखर सम्मेलन में मिलेंगे, तब एक घंटे के लिए पीएम मोदी और बाइडन, मिल सकते हैं। ये वो समय होगा, जब बाकी देशों के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री, प्रगति मैदान से अपने होटल के लिए रवाना हो चुके होंगे।सूत्रों का कहना है, इस मुलाकात के लिए सुरक्षा इंतजाम भी किए जा रहे हैं। दरअसल 9 और 10 सितंबर को 'जी20' शिखर सम्मेलन होना है। होटल से राजघाट व प्रगति मैदान तक पहुंचने के लिए अधिकतम 40 मिनट का समय तय किया गया है। समय के इसी शेड्यूल के मुताबिक, सभी राष्ट्रध्यक्ष और प्रधानमंत्री, होटल से प्रगति मैदान और राजघाट पहुंचेंगे। राजघाट से वापस प्रगति मैदान तक पहुंचना, ये रूट भी करीब 40 मिनट के भीतर ही रहेगा। यानी इसी शेड्यूल में सभी विदेशी मेहमानों की आवाजाही संपन्न होगी। सड़कों पर किसी भी तरह का कोई ब्रेकर नहीं रहेगा। यही वजह है कि सभी अतिथि अपने-अपने होटल से आयोजन स्थल और राजघाट तक उसी शेड्यूल के अंतर्गत पहुंचेंगे।
सभी अतिथियों के बीच आयोजन स्थल एवं दूसरे स्थान तक पहुंचने के दौरान समय का बहुत छोटा अंतराल रखा गया है। यानी एक अतिथि जैसे ही अपनी गाड़ी से उतर कर अंदर की तरफ प्रस्थान करेगा, तभी दूसरे मेहमान का काफिला वहां पहुंच जाएगा। हालांकि किसी एक होटल में कई मेहमान ठहरे हैं तो वहां से उनका काफिला, सिंगल ही निकलेगा। सूत्रों का कहना है कि 9 सितंबर को शाम साढ़े चार बजे विदेशी मेहमान अपने-अपने होटल के लिए रवाना होंगे। उस वक्त संभव है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और पीएम मोदी वहीं पर ठहर जाएं। करीब डेढ़ घंटे के बाद विदेशी मेहमान, डिनर के लिए वापस प्रगति मैदान आएंगे।
विदेशी मेहमानों के प्रगति मैदान में पहुंचने का जो कार्यक्रम तय किया गया है, वह अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों के अनुसार रहेगा। हालांकि ओमान के सुल्तान 'किंग' सबसे पहले आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। उसके बाद ए, बी, सी, डी ..एक्स, वाई और जेड के क्रमानुसार प्रगति मैदान में आएंगे। इस क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का काफिला, सबसे बाद में आएगा। वहां से लौटते समय, अमेरिकी राष्ट्रपति सबसे पहले निकलेंगे। वजह, तब अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों के विपरित क्रम के अनुसार काफिले चलेंगे। यानी निकलने का क्रम नीचे से जैसे जेड, वाई, एक्स ... डी, सी, बी, ए, आदि रहेगा।