फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra modi and Health minister Harsh vardhan praises Nurses of india on international Nurse Day

नर्स दिवस पर बोले पीएम मोदी-कोरोना को हराने में कर रहे मदद, देश उनका आभारी

Tue, 12 May 2020 07:06 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: अमित कुमार Updated Tue, 12 May 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
PM narendra modi and Health minister Harsh vardhan praises Nurses of india on international Nurse Day
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कोरोना वायरस को हराने में देश के स्वास्थ्यकर्मी दिन रात एक किए हुए हैं। नर्स दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके प्रयासों की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में नर्सों के योगदान के लिए देश हमेशा उनका आभारी रहेगा। 
विज्ञापन


‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस’ के मौके पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा, 'अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हमारी धरती को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए दिन-रात काम करने वाली हमारी नर्सो के प्रति आभार व्यक्त करने का एक विशेष दिवस है।' उन्होंने कहा कि वर्तमान में वे (नर्स) कोविड-19 को पराजित करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। हम उन नर्सों और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति आभारी हैं ।
विज्ञापन

 


मोदी ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगल से प्रेरित हमारी कठिन परिश्रमी नर्स जबरदस्त करुणा से भरी हुई हैं। हम उनके कल्याण के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की फिर पुष्टि करते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र में अधिक ध्यान देने को प्रतिबद्ध हैं ताकि इनकी कमी न हो।




इनके बिना हम कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई नहीं जीतेंगे: हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने नर्सों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि नर्सों और दूसरे स्वास्थ्य कर्मियों के बिना इस महामारी के खिलाफ लड़ाई नहीं जीती जा सकेगी।

हर्षवर्धन ने इस बात पर जोर दिया कि नर्सों को सभी तरह के प्रोटोकॉल, बीमारी, संक्रमण एवं इसके नियंत्रण के बारे में सूचना दी जाए ताकि वे न सिर्फ अपनी सुरक्षा कर सकें, बल्कि दूसरों को भी उचित सलाह दे सकें। उन्होंने कहा, 'मैं पुणे की स्टाफ नर्स ज्योति विठल रक्षा, पुणे की ही सहायक मेट्रॅन अनीता राठौड़ और ईएसआई अस्पताल (झिलमिल) की नर्सिंग अधिकारी मार्गरेट को याद करता हूं जिन्हें हमने हाल ही में खोया है। मैं उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed