फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   pm narendra modi advised bjp leaders refrain unnecessary remarks on films amid pathan controversy

PM Modi: 'पठान' विवाद के बीच आया पीएम मोदी का बड़ा बयान, पार्टी नेताओं को सुना दिया फरमान

Wed, 18 Jan 2023 11:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 18 Jan 2023 11:19 AM IST
सार

'पठान' विवादः  प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब देश में शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
pm narendra modi advised bjp leaders refrain unnecessary remarks on films amid pathan controversy
पठान विवाद के बीच पीएम मोदी का बयान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेताओं को सलाह दी है कि वह फिल्मों पर बेवजह की बयानबाजी से बचें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 16-17 जनवरी को दिल्ली में आयोजित हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री ने ये बातें कही। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग कुछ फिल्मों पर बयानबाजी कर रहे हैं, जो कि मीडिया पर पूरे दिन चलाए गए। पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं के बेवजह की बयानबाजी से बचने की सलाह दी। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब देश में शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर विवाद चल रहा है। दरअसल पठान फिल्म के एक गाने में दीपिका पादुकोण को भगवा जैसे रंग की बिकनी में दिखाने पर विवाद है, जिसके चलते भाजपा के कई नेताओं ने पठान फिल्म को बैन तक करने की मांग कर दी थी। बता दें कि महाराष्ट्र भाजपा के नेता राम कदम ने सवाल खड़े करते हुए पूछा था कि क्या फिल्म को सस्ती लोकप्रियता दिलाने के लिए यह सब किया गया या फिर सोची समझी साजिश के तहत यह विवाद खड़ा किया गया है। राम कदम ने यह भी कहा कि अगर कोई फिल्म या टीवी धारावाहिक हिंदू समाज की भावनाओं का अपमान करता है तो उसे महाराष्ट्र में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पठान विवाद पर बयान दिया था। उन्होंने मांग की थी कि फिल्म से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाए वरना फिल्म को मध्य प्रदेश में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी। बिहार समेत अन्य राज्यों में भी पठान फिल्म के गाने को लेकर आपत्ति जताई गई। बिहार में भाजपा नेता हरि भूषण ठाकुर बचौल ने तो राज्य में पठान फिल्म की रिलीज को ही रोकने की मांग कर दी थी। उन्होंने कहा कि भगवा रंग हमारे धर्म का प्रतीक है। यह फिल्म सनातन संस्कृति को कमजोर करने की घटिया कोशिश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed