फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra modi addrresed nation through 39th mann ki baat 

मुस्लिम महिलाओं को एक और तोहफा, जानिए PM मोदी के मन की 10 बड़ी बातें

Sun, 31 Dec 2017 03:50 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sun, 31 Dec 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
PM narendra modi addrresed nation through 39th mann ki baat 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के आखिरी दिन देश की जनता से 39वीं बार मन की बात की। पीएम ने अपने भाषण में अलविदा कह रहे 2017 का जिक्र करते हुए 2018 में भी बातों का सिलसिला जारी रहने की बात कही। पीएम मोदी ने सरकार की ओर से सामाजिक बदलाव के लिए उठाए गए बड़े कदमों का बड़ी उपलब्धि बताया और रहा कि हमने देश की सेवा में हर संभव कदम उठाया है। जानें पीएम मोदी के मन की बात की 10 बड़ी बातें...

विज्ञापन


1. मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ चली आ रही 70 साल की परंपरा के खात्मे को पीएम मोदी ने बड़ी उपलब्धी बताया। उन्होंने कहा कि अब बिना किसी संरक्षक के भी मुस्लिम महिलाएं हज के लिए जा सकेंगी।
विज्ञापन

2. पीएम से साल 2018 के खास होने का कारण बताया कि जिन लोगों ने साल 2000 में जन्म लिया था, वे इस साल वोटर बनने के योग्य हो जाएंगे। अपने भाषण में पीएम ने एक बार फिर की युवा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. पीएम ने 15 अगस्त को दिल्ली में एक मॉक पार्लियामेंट के आयोजन की इच्छा जाहिर की।

पढ़ें: PM मोदी बोले- 26/11 के आतंकी हमले को नहीं भूल सकता देश

4. स्वच्छता के लिए उठाए जाने वाले कदमों को याद दिलाने के लिए पीएम मोदी ने गांधी जयंती की याद दिलाई।  पीएम ने कहा कि हमें गंदगी से मुक्त भारत बनाना होगा। हर नागरिक को स्वच्छता का संकल्प लेना होगा।

न्यू इंडिया आतंकवाद, गरीबी और सांप्रदायिक्ता से दूर होगा

PM narendra modi addrresed nation through 39th mann ki baat 
पीएम मोदी

5. पीएम ने कहा कि सफाई के लिए सर्वे किया जाएगा, जो 4 जनवरी से मार्च 2018 तक चलेगा और ये जाना जाएगा कि स्वच्छ भारत अभियान से हमने क्या पाया?
6. पीएम ने संस्कृत श्लोक पढ़कर युवाओं में उत्साह बढ़ाने की बात कही। भारी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया पर सकारात्मक रुझान दिखाए।
7. पीएम ने देश को बताया कि इस बार का गणतंत्र दिवस खास होने वाला है, क्योंकि 10 एशियाई देशों के राष्ट्रनेता बतौर मेहमान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
हज, मॉक ड्रिल, 26 जनवरी, 
8. पीएम ने कश्मीर प्रशासनिक सेवा के टॉपर अंजुम बशीर खान खट्टक का जिक्र किया। पीएम ने खट्टक की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आतंकवाद और घृणा के दंश से बाहर निकल कर परीक्षा में टॉप किया है।
9. पीएम ने कहा कि न्यू इंडिया आतंकवाद, गरीबी, गंदगी और सांप्रदायिक्ता से दूर होगा।
10. गुरू गोविंद के प्रकाश उत्वस को 350 साल 2018 में हो रहे हैं, इस पर पीएम ने देश को शुभकामनाएं दी और कहा कि ये साल बहुत ही स्पेशल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed