फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ten important things which said by PM Modi in 38th mann ki baat

PM मोदी बोले- 26/11 के आतंकी हमले को नहीं भूल सकता देश, 'मन की बात' की 10 बड़ी बातें

Sun, 26 Nov 2017 12:02 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sun, 26 Nov 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
ten important things which said by PM Modi in 38th mann ki baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 38वीं बार देश की जनता से 'मन की बात' बात की। पीएम ने बच्चों की शिक्षा से लेकर स्वच्छता और कई अहम मुद्दों पर जिक्र किया। पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत में बाल दिवस के मौके पर कर्नाटक में बच्चों से हुई मुलाकात का जिक्र किया। पीएम ने बताया कि बच्चे की ओर से मिले खतों से साफ जाहिर हो रहा है कि वे देश की समस्याओं से परिचित हैं। पीएम ने ऐसे ही कई मुद्दों पर मन की बात में विचार रखे। आईए आपको बताते है मन की बात से जुड़ी 10 बड़ी बातें...

विज्ञापन


1. शिक्षा के बाद पीएम ने 26 नवंबर को मनाए जाने वाले संविधान दिवस का जिक्र किया। पीएम ने बताया कि बाबा साहेब अंबेडकर समेत इसके निर्माताओं को तीन साल तक कठोर परिश्रम करना पड़ा था।
विज्ञापन

2. संविधान हर नागरिक, गरीब हो या दलित, पिछड़ा हो या वंचित, आदिवासी, महिला सभी के मूलभूत अधिकारों की रक्षा करता है और उनके हितों को सुरक्षित रखता है।
3. पीएम ने कहा कि आज ही के दिन हुए 26/11 आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों के हाथों अपनी जान गंवाने वाले नागरिकों, पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबल कर्मियों को देश भूल नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. पीएम ने कहा कि 4 दिसंबर को नौसेना दिवस है और हमें ये ध्यान रखना चाहिए कि हमारे सैनिक समुद्र-तटों की रक्षा और सुरक्षा प्रदान करते हैं।
5. आतंकवाद पर पीएम बोले कि जब आज आतंकवाद उनके अपने दरवाज़ों पर दस्तक दे रहा है तब, दुनिया की हर सरकार, मानवतावाद में विश्वास करने वाले, लोकतंत्र में भरोसा करने वाली सरकारें, आतंकवाद को एक बहुत बड़ी चुनौती के रूप में देख रहे हैं।
6. नौसेना में महिलाओं की भूमिका पर पीएम ने कहा कि लेकिन चोल-नेवी में और वो भी 800-900 साल पहले बहुत बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। 

7. मुझे खुशी है, इस बार रक्षा-मंत्रालय ने 1 से 7 दिसम्बर तक अभियान चलाने का निर्णय किया है और लोगों को आर्म्ड फोर्सेस के संबंध में लोगों को जानकारी देगा।
8. विश्व मिट्टी दिवस पर पीएम ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत अहम है और अगर उपजाऊ मिट्टी न हो तो ये सोच कर भी डर लगता है।
9. पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन पर पीएम ने कहा कि मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
10. पीएम ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए कहा कि लोग narendramodi ऐप से जुड़े और #positiveindia को सकारात्मक बातों के साथ शेयर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed