फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi addresses public meeting in Solapur Maharashtra

Solapur: 'दो चरण के चुनाव में ही विपक्षी गठबंधन का डब्बा गोल हुआ', कांग्रेस और I.N.D.I.A पर PM मोदी का हमला

Mon, 29 Apr 2024 03:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 29 Apr 2024 03:29 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन वाले बहुत बौखला हुए हैं इसलिए वे लगातार झूठ फैला रहे हैं कि हम संविधान बदल देंगे और आक्षरण खत्म कर देंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi addresses public meeting in Solapur Maharashtra
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

देशभर में लोकसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है। पहले और दूसरे चरण के चुनाव समाप्त हो गए हैं। अब आगामी चरणों के चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। आज पीएम मोदी महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक मेगा रैली करेंगे। उससे पहले उन्होंने सोलापुर में जमकर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फिर से देश की सत्ता हथियाने का सपना देख रही है। 

विज्ञापन


देश की सत्ता हथियाने का सपना देख रही कांग्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'इस चुनाव में आप अगले पांच वर्ष के लिए विकास की गारंटी को चुनेंगे। दूसरी ओर वो लोग है जिन्होंने 2014 से पहले देश को आतंकवाद, भ्रष्टाचार और कुशासन के गश्त में धकेल दिया था। अपने कलंकित इतिहास के बाद भी कांग्रेस फिर से देश की सत्ता हथियाने का सपना देख रही है। इन्हीं अंदाजा ही नहीं कि पहले दो चरण के चुनाव में विपक्षी गठबंधन का डब्बा गोल हो चुका है।'
विज्ञापन


इंडी गठबंधन में नेता के नाम पर महायुद्ध चल रहा
पीएम ने कहा, 'इंडी गठबंधन में नेता के नाम पर महायुद्ध चल रहा है। क्या आप इतना बड़ा देश किसी ऐसे व्यक्ति को सौंप सकते हैं जिसका नाम तय न हो, जिसका चेहरा न मालूम हो? क्या इतना बड़ा देश आप उन्हें दे सकते हैं? ये नकली शिवसेना वाले कह रहे हैं कि उनकी पार्टी में प्रधानमंत्री पद के लिए कई लोग हैंऔर उनके एक नेता ने कहा कि हम एक साल चार पीएम बनाए तो क्या जाता है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी गठबंधन वाले बहुत बौखला हुए हैं
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन वाले बहुत बौखला हुए हैं इसलिए वे लगातार झूठ फैला रहे हैं कि हम संविधान बदल देंगे और आक्षरण खत्म कर देंगे। मैं पहले कह चुका हूं कि अगर खुद बाबा साहब चाहे तो भी वह संविधान और आरक्षण खत्म नहीं कर सकते। तो मोदी का तो सवाल ही नहीं उठता।'

पीएम मोदी ने कहा, 'इस पूरे चुनाव में, ये इंडी अघाड़ी के जितने लोग हैं, उनका सिर्फ एक ही एजेंडा है - मोदी को नई-नई गाली देना। उनके पास विजन नहीं है। हमारे पास विजन है और हम इस विजन के लिए ये जीवन खपा देंगे।'


 परिवारों का हाल ही सबसे खराब रहा
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के 60 वर्षों के राज में एसीसी/एसटी/ओबीसी परिवारों का हाल ही सबसे खराब रहा। वो मुसीबत में रहें, तकलीफ में रहें। मोदी ने उन्हें अपनी प्राथमिकता बनाई। 10 वर्षों में हमने गरीब कल्याण की जितनी भी योजनाएं बनाई, वो सबके लिए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed