फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi address to the nation for 83 minutes on independence day

PM Modi: राष्ट्र के नाम संबोधन में 83 मिनट बोले पीएम मोदी, जानें क्या है सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड?

Mon, 15 Aug 2022 11:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 15 Aug 2022 11:47 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल एक बार देश को एक घंटे से कम समय के लिए संबोधित किया था। 2017 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का भाषण केवल 56 मिनट का रहा था। ये उनका सबसे छोटा भाषण है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi address to the nation for 83 minutes on independence day
narendra modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नौवीं बार देश को लाल किले से संबोधित किया। 76वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने लाल किले से झंडा फहराया और 83 मिनट तक देश को संबोधित किया। इससे पहले 2021 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री 88 मिनट बोले थे।  2014 में प्रधानमंत्री ने पहली बार देश को 65 मिनट तक संबोधित किया था।  

विज्ञापन


2015 में नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा था
2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 86 मिनट का भाषण देकर पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा था। नेहरू ने 1947 में लाल किले से 72 मिनट लंबा भाषण दिया था। 
विज्ञापन

 
अब तक सिर्फ एक बार एक घंटे से कम बोले प्रधानमंत्री 
प्रधानमंत्री अब तक कुल नौ बार लाल किले से देश को संबोधित कर चुके हैं। केवल एक बार उन्होंने देश को एक घंटे से कम समय के लिए देश को संबोधित किया। 2017 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का भाषण केवल 56 मिनट का रहा था। ये उनका सबसे छोटा भाषण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस स्वतंत्रता दिवस पर कितने मिनट बोले मोदी 
2014 में 65 मिनट, 2015 में 86 मिनट, 2016 में 96 मिनट, 2017 में 56 मिनट, साल 2018 में 82 मिनट, 2019 में 93 मिनट, 2020 में 86 मिनट, 2021 में 88 मिनट और 2022 में 83 मिनट तक पीएम मोदी ने लाल किले से भाषण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed