फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM naredra modi reaches jharkhand's sahibganj and started many projects 

झारखंड: बोले मोदी, नोटबंदी ने लोगों में ईमानदारी से जीने की इच्छा पैदा की

Thu, 06 Apr 2017 03:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 06 Apr 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
PM naredra modi reaches jharkhand's sahibganj and started many projects 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को झारखंड के साहिबगंज पहुंचे हैं। यहां पहुंच कर उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। पीएम मोदी ने गंगा नदी पर बनाए जाने वाले मल्टी मॉडल टर्मिनल का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने पिछली सरकार पर चोरी का आरोप लगाया और कहा कि पहले लोगों जबरन भ्रष्टाचार से प्रभावित होना पड़ता था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद लोगों में ईमानदारी से जीने की इच्छा पैदा हुई है। लेकिन आज का युवा इसके पूरा खिलाफ है, क्योंकि वो हमारी सरकार के साथ है। देश में ईमानदारी का युग आ गया है। युवा ईमानदारी के साथ आगे बढ़ना चाहता है। मोदी ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाता रहूंगा।
विज्ञापन


उन्होंने विकास का मुद्दा उठाते हुए इस पुल को एक बड़ा बदलाव बताया। गंगा नदी पर टर्मिनल वाराणसी और हल्दिया के बीच जलमार्ग का हिस्सा है। मोदी ने साहेबगंज से गोविंदपुर के बीच सड़क का लोकार्पण किया है। उन्होंने कहा कि इस टर्मिनल से बिहार और झारखंड के बीच दूरी घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ये सड़क सांथाल इलाके की शक्ल-सूरत बदल देगी। पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात के लिए उनकी सरकार नदियों का जोरों से इस्तेमाल कर रही है। मोदी ने कहा कि जलमार्ग के विकास के चलते झारखंड पूरी दुनिया से जुड़ जाएगा। इतना ही नहीं झारखंड के खनिज आसानी से देश के दूसरे हिस्सों में पहुंच पाएंगे।

डिजिटल इंडिया से जुड़ रहा है झारखंड

PM naredra modi reaches jharkhand's sahibganj and started many projects 
सोलर एनर्जी पर पीएम मोदी ने कहा कि देश इसकी तरफ तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया से बिजली खरीदने में महंगी पढ़ती है, लेकिन सोलर एनर्जी से ये मुश्किल आसान हो सकती है। सोलर एनर्जी में एक बार खर्चा लगता है, लेकिन बाद में बहुत सस्ती बिजली मिलती है। मोदी ने कहा कि कोयले के पैदा होने वाली बिजली के मुकाबले सौर ऊर्जा से सस्ती बिजली मिल पाएगी।

​झारखंड के डिजिटल इंडिया से जुड़ने पर पीएम मोदी ने अपना एक अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि करीब 30 महिलाएं उनकी मोबाइल से तस्वीर लेने लगी। जब उन्होंने उनसे पूछा कि आप तस्वीर क्यों ले रही हैं, तो उन्होंने कहा कि इसे वो डाउनलोड करवाएंगे। महिलाओं के मुंह से 'डाउनलोड' शब्द सुनकर पीएम मोदी चौंक गए, लेकिन खुश भी हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed