{"_id":"603d105df68efa596b6ff112","slug":"pm-modis-unique-style-while-being-vaccinated-at-aiims-he-said-to-the-nurse-there-are-very-thick-skinned-leaders-is-there-a-different-needle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का हास्य-विनोद : एम्स में टीका लगवाते वक्त नर्स से पूछा - बहुत मोटी चमड़ी के होते हैं नेता, क्या कोई अलग सुई है?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी का हास्य-विनोद : एम्स में टीका लगवाते वक्त नर्स से पूछा - बहुत मोटी चमड़ी के होते हैं नेता, क्या कोई अलग सुई है?
Mon, 01 Mar 2021 09:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 01 Mar 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
PM Modi took the first dose of Covid-19 vaccine at AIIMS
- फोटो : AmarUjala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज, रहन-सहन, बोलचाल, पहनावे आदि के सारे अंदाज अनूठे होने से चर्चित होते हैं। सोमवार को सुबह-सुबह जब वे नई दिल्ली एम्स में कोरोना का टीका लगवाने पहुंचे तो उनका अनूठा अंदाज पुन: सबके सामने आया। जब एम्स की नर्स उन्हें टीका लगाने लगीं तो उन्होंने हास्य-विनोद कर माहौल को हल्का कर दिया। उनकी टिप्पणी से नर्स भी ठहाके लगाने से खुद को रोक नहीं सकीं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के एम्स आने की सूचना स्टाफ को ऐनवक्त पर दी गई थी। इससे माहौल गंभीर हो गया था। स्टाफ भी तनाव में आ गया था। मोदी भी वहां पहुंचते ही माहौल भांप गए थे। इसलिए उन्होंने बगैर देर किए उन्हें टीका लगाने के लिए तैनात दो नर्सों से बातचीत शुरू कर दी। पीएम मोदी ने उनसे नाम पूछे और पता लगाया कि वे कहां की रहने वाली हैं। मुख्य नर्स पुडुचेरी की पी निवेदा थीं और उनकी सहयोगी थीं केरल की नर्स रोसम्मा अनिल।
विज्ञापन
क्या वेटरनरी की सुई से लगाएंगी टीका?
आरंभिक परिचय के बाद पीएम ने दोनों नर्सों से मजाकिया अंदाज में पूछा, क्या वे वेटरनरी में इस्तेमाल होने वाली सुई का इस्तेमाल करेंगी? नर्सों ने इससे इनकार किया, लेकिन वे समझ नहीं पाईं कि आखिर प्रधानमंत्री यह क्यों पूछ रहे हैं? नर्स मौन रहीं तो पीएम ने ही कहा - नेता बहुत मोटी चमड़ी वाले माने जाते हैं, इसलिए पूछा कि क्या उनके लिए कोई खास मोटी सुई टीका का इस्तेमाल किया जाएगा? यह सुनते ही नर्सों ने ठहाका लगाया। इस हास्य-विनोद से नर्सों का तनाव खत्म हो गया था। नर्स निवेदा ने पीएम को भारत बायोटेक की स्वदेशी कोवैक्सीन लगाई। इसके बाद प्रधानमंत्री ने नर्स निवेदा और रोसम्मा अनिल के साथ फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
बोले-टीका लगा भी दिया, पता भी नहीं चला
नर्स निवेदा ने बाद में मीडिया को बताया कि हम जब सुबह अस्पताल पहुंचे, तब हमें पता चला कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं। वैक्सीन लगने के बाद प्रधानमंत्री ने उनसे कहा- लगा भी दिया, पता भी नहीं चला।
दो बार हाथ जोड़कर कहा- वणक्कम
नर्स रोसम्मा अनिल ने बताया कि आज का दिन मेरी जिंदगी का सबसे खुशी भरा दिन था, क्योंकि पीएम मोदी को हमने एम्स में वैक्सीन लगते देखी। उन्होंने हाथ जोड़कर हमसे कहा- वणक्कम। मोदी जी को कोवैक्सिन लगने के बाद 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया। उन्हें कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई। वे काफी खुश थे। आधे घंटे बाद जब वे अस्पताल से रवाना होने वाले थे, तब वे दोबारा हमारे पास आए और हाथ जोड़कर कहा- धन्यवाद, वणक्कम।
पुडुचेरी और केरल की नर्स, असम का गमछा : तीनों राज्यों में हैं चुनाव
प्रधानमंत्री असम का गमछा गले में डालकर एम्स पहुंचे थे। यहां पुडुचेरी की नर्स ने उन्हें टीका लगाया जबकि केरल की सिस्टर उनके पास में खड़ी थीं। बता दें, इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।
