{"_id":"5fe7bedb2a0444593d3d5fd3","slug":"pm-modi-wore-local-traditional-dress-ferran","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने पहना फेरन, खेतिहर मजदूर ने दिया था तोहफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी ने पहना फेरन, खेतिहर मजदूर ने दिया था तोहफा
Sun, 27 Dec 2020 04:23 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Dec 2020 04:23 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय पारंपरिक परिधान फेरन पहना था, जिसे केंद्रशासित प्रदेश के ही एक खेतिहर मजदूर ने बीते साल तोहफे के रूप में दिया था।
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में मोदी फेरन पहने नजर आए। सूत्रों के मुताबिक, मोदी ने उपहार में मिले इस फेरन को जम्मू-कश्मीर के अपने आगामी दौरे के दौरान पहनने की योजना बनाई थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से उनका केंद्रशासित प्रदेश जाने का कोई कार्यक्रम नहीं बन सका।
विज्ञापन
हाल ही में डिजिटल माध्यम से आयोजित कई कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री ने बंगाली शॉल पहना था। यह लंबा पहनावा कश्मीर की परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है। फारसी में इसे पेहराहन कहा जाता है।
विज्ञापन