फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi wishes Israel PM Netanyahu on Chag Hanukkah, called it another cultural affinity

पीएम मोदी ने इस्राइल को दी हनुक्का त्योहार की बधाई, दिवाली से की तुलना

Mon, 23 Dec 2019 10:37 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 23 Dec 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
PM Modi wishes Israel PM Netanyahu on Chag Hanukkah, called it another cultural affinity
पीएम मोदी के साथ बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इस्राइल के यहूदी समुदाय को त्योहार हनुक्का की बधाई दी। यह त्योहार आठ दिनों तक चलता है। प्रधानमंत्री ने इसकी तुलना दिवाली से करते हुए कहा कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, 'इस्राइल के लोगों को छग हनुक्काह की बधाई। हनुक्का और दिवाली दोनों त्योहार भारत और इस्राइल के बीच साझा सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाते हैं। दोनों ही त्योहार बुराई पर अच्छाई के प्रतीक हैं।' उन्होंने अपने ट्वीट में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को टैग भी किया है।


2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने नेतन्याहू के साथ दोस्ती के रिश्ते को गहरा करने की कोशिश शुरू कर दी थी। वह 2017 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 25 साल पूरे होने पर इस्राइल गए थे। जिसके बाद नेतन्याहू भारत के दौरे पर आए थे। इस्राइल में इस साल हुए चुनाव अभियान के दौरान नेतन्याहू ने पोस्टरों में मोदी की तस्वीरों का प्रयोग किया था।

ट्रंप ने भी दी हनुक्का की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी यहूदी समुदाय को हनुक्का त्योहार की बधाई दी है। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'मेलानिया और मेरी तरफ से यहूदी समुदाय को हनुक्का की बधाई।' इस बयान में हनुक्का के ऐतिहासिक महत्व का भी जिक्र है।

इस वजह से मनाया जाता है हनुक्का

हनुक्का यहूदियों का बड़ा त्योहार है जिसे आठ दिनों तक मनाया जाता है। इसे रोशनी का त्योहार कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि दूसरी सदी में यहूदी समुदाय ग्रीक और सीरियाई उत्पीड़कों के खिलाफ खड़ा हुआ था। जिसे मकैबियन विद्रोह का नाम दिया गया। उसकी याद में यहूदी हर साल हनुक्का मनाते हैं। हिब्रू भाषा में हनुक्का का मतलब समर्पण होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed