{"_id":"6389888dc5aae21dfd1c9106","slug":"pm-modi-wishes-bjp-president-nadda-on-his-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"JP Nadda Birthday: 62 साल के हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम नरेंद्र मोदी ने दीं शुभकामनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
JP Nadda Birthday: 62 साल के हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम नरेंद्र मोदी ने दीं शुभकामनाएं
Fri, 02 Dec 2022 11:14 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:14 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके 62वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके 62वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से भाजपा में नया जोश और नई ऊर्जा भरने का काम किया है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और आरोग्यपूर्ण जीवन प्रदान करे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा जनवरी 2020 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए
जेपी नड्डा जनवरी 2020 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। उन्हें तीन साल के लिए अध्यक्ष चुना गया था। नड्डा का तीन साल का कार्यकाल अगले साल जनवरी में समाप्त हो जाएगा। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए आलाकमान उनका कार्यकाल बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
बिहार की राजधानी पटना में जन्म और पढ़ाई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना हुआ था। उन्होंने पटना से ही बीए और एलएलबी की परीक्षा पटना से पास की थी। वे शुरू से ही एबीवीपी से जुड़े हुए थे। अपने राजनीतिक करियर में नड्डा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के प्रभारी और चुनाव प्रभारी रहे।
विज्ञापन