{"_id":"58ba35824f1c1bec458311e9","slug":"pm-modi-will-visit-israel-but-skip-palestine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा, फिलिस्तीन छोड़ जाएंगे इजरायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा, फिलिस्तीन छोड़ जाएंगे इजरायल
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
प्रधानमंत्री मोदी जुलाई में इसराइल की यात्रा पर जाने वाले हैं। पीएम मोदी के इस आगामी दौरे को लेकर काफी चर्चा है और इसे ऐतिहासिक दौरा माना जा रहा है। क्योंकि यह पहली बार है जब भारतीय प्रधानमंत्री इसराइल दौरे पर जाने के बाद फिलिस्तीन नहीं जाएंगे। इससे पहले उनके पूर्ववर्तियों ने हमेशा दोनों देशों के दौरे किए थे।
विज्ञापन
इसे भारत के दोनों पश्चिम एशियाई देशों से बदलते रिश्ते के तौर पर भी देखा जा रहा है। इस बात की उम्मीद कम ही मानी जा रही है कि मोदी अपने आगामी यात्रा कार्यक्रम में फिलिस्तीन को भी शामिल करेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, माना जा रहा है भारत दोनों देशो के साथ संतुलन बनाए रखेगा। संभावना है कि पीएम मोदी की इसराइल यात्रा से पहले फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास भारत की यात्रा पर आएंगे।
विज्ञापन
भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अबु अदनान अलहाजिया ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि प्रधानमंत्र मोदी इस बार फिलिस्तीन के दौरे पर नहीं जा रहे हैं। इंशाअल्लाह, हमारे राष्ट्रपति इस साल भारत आएंगे।