{"_id":"610af9b98ebc3ec245308868","slug":"pm-modi-will-talk-to-the-beneficiaries-of-garib-kalyan-yojana-of-up-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवाद: यूपी के गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों से आज बात करेंगे पीएम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संवाद: यूपी के गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों से आज बात करेंगे पीएम
Thu, 05 Aug 2021 02:04 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 05 Aug 2021 02:04 AM IST
सार
- उत्तर प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिये निशुल्क राशन मिल रहा है।
- राज्य में लगभग 80 हजार उचित मूल्य की दुकानें योजना के तहत लाभार्थियों को अनाज उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। यूपी 5 अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना दिवस मना रहा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि योजना का लाभ उठाने में कोई भी लाभार्थी छूट ना जाए।
विज्ञापन
राज्य के लगभग 15 करोड़ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिये निशुल्क राशन मिल रहा है। राज्य में लगभग 80 हजार उचित मूल्य की दुकानें योजना के तहत लाभार्थियों को अनाज उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन