{"_id":"5f7e277acab59209604a21d7","slug":"pm-modi-will-start-public-movement-today-to-prevent-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी कोरोना रोकथाम के लिए जनआंदोलन का आज करेंगे आगाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी कोरोना रोकथाम के लिए जनआंदोलन का आज करेंगे आगाज
Thu, 08 Oct 2020 02:09 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 08 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार से जन आंदोलन का आगाज करेंगे। अक्तूबर से दिसंबर तक त्योहारी मौसम को देखते हुए सोशल मीडिया पर शुरू होने वाले इस अभियान में नवरात्र, दुर्गापूजा, छठ पूजा, क्रिसमस और सर्दियों में कोरोना से बचाव कैसे करें इस पर फोकस रहेगा।
विज्ञापन
साथ ही सात महीने से आंशिक बंदी की मार झेल रही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिहाज से शुरू की गई गतिविधियों के बीच लोगों की आवाजाही में बढ़ोत्तरी को देखते हुए इस अभियान को चलाया जाएगा। त्योहारों पर धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में बड़े पैमाने पर लोग एकत्र होते हैं। ऐसे में अभियान का उद्देश्य कोरोना प्रोटोकाल के बारे में लोगों को सचेत करना है।
विज्ञापन
यही वजह है इसके लिए लोगों से अपने स्तर से भागेदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया जाएगा। जिसमें मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना स्वच्छता बनाए रखने में सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना आदि शामिल है।
विज्ञापन