{"_id":"60809f868ebc3ea80a0b2ea8","slug":"pm-modi-will-send-message-to-the-world-to-save-environment-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल शिखर सम्मेलन : आज दुनिया को पर्यावरण बचाने का संदेश देंगे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वर्चुअल शिखर सम्मेलन : आज दुनिया को पर्यावरण बचाने का संदेश देंगे पीएम मोदी
Thu, 22 Apr 2021 03:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Apr 2021 03:26 AM IST
सार
- शुक्रवार को खत्म होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन में बाइडन ने विश्व के 40 शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया है
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को पूरी दुनिया को पर्यावरण बचाने का संदेश देंगे। मोदी यह संदेश उस वर्चुअल शिखर सम्मेलन के पहले दिन अपने संबोधन में देंगे, जिसकी मेजबानी जलवायु संकट पर चर्चा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कर रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को खत्म होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन में बाइडन ने विश्व के 40 शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया है, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, सम्मेलन में वैश्विक नेता इस पर चर्चा करेंगे कि राष्ट्रीय परिस्थितियों और स्थायी विकास संबंधी प्राथमिकताओं का सम्मान करते हुए कैसे दुनिया समावेशी और लचीले आर्थिक विकास के साथ जलवायु मुद्दों से जुड़े कदम उठा सकती है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी बृहस्पतिवार को भारतीय समयानुसार शाम 5.30 से 7.30 बजे तक नेताओं के पहले सत्र को संबोधित करेंगे, जिसकी थीम ‘2030 तक हमारी सामूहिक गति’ रखी गई है।
मंत्रालय के मुताबिक, सम्मेलन में भाग लेने वाले 40 नेता उस मेजर इकोनॉमिक फोरम के सदस्य हैं, जिसमें भारत भी शामिल है और ये सभी देश दूसरों के मुकाबले जलवायु परिवर्तन के प्रति ज्यादा संवेदनशील हैं।
इस दौरान जलवायु परिवर्तन पर विचार रखने के अलावा, जलवायु परिवर्तन से जुड़ी कार्रवाइयों को बढ़ाने पर, प्रकृति आधारित समाधानों पर जलवायु सुरक्षा के साथ साथ स्वच्छ ऊर्जा के लिए तकनीकी आविष्कारों तक पर चर्चा की जाएगी।